UP Board Class 12th Hindi Model Paper 1 : यूपी बोर्ड कक्षा 12 के हिंदी मॉडल पेपर को डाउनलोड करें

यूपी बोर्ड सामान्य हिंदी मॉडल पेपर 2022

UP Board महत्वपूर्ण लघु उत्तरीय प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न. भक्तिकाल की तीन सामान्य प्रवृत्तियों का उल्लेख कीजिए ।

उत्तर- (i) जीव की नश्वरता का समान रूप से वर्णन है।

प्रश्न. रीतिकाल में वीर रस की रचना करने वाले एक कवि और उनके द्वारा रचित एक ग्रन्थ का नाम लिखिए।

उत्तर- कवि– भूषण। ग्रन्थ – शिवराज भूषण।

प्रश्न. रीतिबद्ध काव्य के अभिप्राय को स्पष्ट करते हुए उस प्रवृत्ति की किन्हीं दो रचनाओं के नाम लिखिए।

उत्तर- जिन काव्यग्रन्थों में काव्य-तत्त्वों के लक्षण देकर उदाहरण रूप में काव्य-रचना की जाती है, उन्हें रीतिबद्ध काव्य कहते हैं।

प्रश्न. हिन्दी-साहित्य की भक्तिकालीन ज्ञानाश्रयी शाखा की दो विशेषताएँ संक्षेप में लिखिए।

उत्तर- (i) ज्ञानाश्रयी शाखा में निर्गुण ब्रह्म की उपासना हुई तथा (ii) जाति-पाँति, रूढ़ियों व मिथ्याडम्बरों का विरोध हुआ।

प्रश्न. निर्गुण भक्ति की प्रेमाश्रयी शाखा की दो विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर- (i) यह फारसी की मसनवी शैली में रचित है।

(ii) अवधी भाषा में काव्य-रचना हुई।

प्रश्न. रीतिकाल की दो प्रमुख प्रवृत्तियों (विशेषताओं) का उल्लेख कीजिए।

उत्तर- (i) की कविता का प्रमुख स्वर शृंगारिकता का था।

(ii) आलंकारिकता रीतिकालीन काव्य की दूसरी प्रमुख प्रवृत्ति है।

प्रश्न. दूसरा सप्तक’ के कवियों के नाम लिखिए। यह कब प्रकाशित हुआ?

उत्तर- ‘दूसरा सप्तक’ में भवानीप्रसाद मिश्र, शकुन्त माथुर, हरिनारायण व्यास, शमशेर बहादुर सिंह, नरेश मेहता, रघुवीर सहाय तथा धर्मवीर भारती की कविताएँ संकलित थी। इस सप्तक की रचनाओं में आत्मान्वेषण पर बल दिया गया था तथा यह सन् 1951 ई० में प्रकाशित हुआ।

प्रश्न. रीतिकाल के किन्हीं दो प्रसिद्ध कवियों के नाम उनकी एक-एक रचना सहित लिखिए।

उत्तर: (i) बिहारी सतसई तथा (ii) केशवदास – कविप्रिया

प्रश्न. रीतिमुक्त काव्य के दो कवियों के नाम लिखिए।

उत्तर- (i) घनानन्द तथा (ii) ठाकुर।

प्रश्न. भारतेन्दु युग के दो कवियों के नाम उनकी एक-एक रचना सहित लिखिए।

उत्तर- (i) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र – प्रेम माधुरी तथा (ii) श्रीधर पाठक- वनाष्टक।

प्रश्न. द्विवेदी युग के दो महाकाव्यों तथा उनके रचयिताओं के नाम लिखिए

उत्तर- (i) साकेत – मैथिलीशरण गुप्त तथा (ii) प्रियप्रवास – अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ 

प्रश्न. द्विवेदी युग के काव्य की दो विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर- (i) काव्य में ब्रजभाषा के स्थान पर खड़ी बोली की प्रतिष्ठा हुई

(ii) स्वदेश-प्रेम तथा स्वदेशी गौरव पर आधारित काव्य रचे गये।

प्रश्न. ‘तारसप्तक’ का क्या अभिप्राय है ? ‘तारसप्तक’ के सम्पादक का नाम लिखिए।

उत्तर- ‘तारसप्तक’ में सात कवियों की रचनाएँ संकलित हैं। ये सात कवि थे– ‘अज्ञेय’, ‘मुक्तिबोध’, नेमिचन्द्र, भारत भूषण, प्रभाकर माचवे गिरिजाकुमार माथुर तथा रामविलास शर्मा। ‘अज्ञेय’ ने सन् 1943 ई० में उक सात कवियों की रचनाएँ ‘तारसप्तक’ के नाम से सम्पादित और प्रकाशित कीं।

प्रश्न. भक्तिकाल की चार प्रमुख काव्यकृतियों के नाम लिखिए। भक्ति काव्यधारा की दो पुस्तकों के नाम लिखिए।

उत्तर- बीजक, पद्मावत, सूरसागर तथा श्रीरामचरितमानस। किन्हीं दो प्रयोगवादी कवियों के नाम लिखिए।

(i) ‘अज्ञेय’ तथा (ii) धर्मवीर भारती।

प्रश्न. प्रेमाश्रयी शाखा के किसी एक कवि द्वारा रचित दो ग्रन्थों के नाम लिखिए।

उत्तर- कवि -मलिक मुहम्मद जायसी और उनके दो ग्रन्थों के नाम हैं मावत (महाकाव्य) और अखरावट।

प्रश्न. तुलसी द्वारा विरचित दो प्रसिद्ध काव्यकृतियों के नाम लिखिए।

उत्तर- तुलसीदास जी की दो काव्यकृति हैं—(i) श्रीरामचरितमानस (अवधी) तथा (ii) विनय-पत्रिका (ब्रजभाषा)।

Leave a Comment

Copy link
Powered by Social Snap