UP लेखपाल ग्राम समाज एवं विकास  प्रैक्टिस सेट 11

लेखपाल हिंदी प्रैक्टिस सेट 11 : UP लेखपाल के सभी उमीदवारों के लिए फ्री में डेली महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को पेपर के फॉर्मेट में हम आपको इस वेबसाइट पर प्रोवाइड कराते है . यदि आप रेलवे ग्रुप डी की तैयारी कर रहे है और आप फ्री में सभी महत्त्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन करना और प्रैक्टिस करना चाहते है तो आप सभी के लिए यह वेबसाइट बहुत ही कारगर साबित होने वाली है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

UPSSC के द्वारा UP लेखपाल की परीक्षा मार्च से होनी प्रस्तावित है .आपको बता दे की UPSSSC बोर्ड के द्वारा जल्द ही इस परीक्षा की तिथि घोषित की जायेगी . इसलिए ऐसी परिस्थिति में प्रतियोगी उमीदवार को अपनी पढाई को निरंतर तौर पर जारी रखे.

UP Lekhpal Practice Set 11

प्रश्न. इन्दिरा आवास योजना के बारे में दिए गए कथनों पर विचार करके नीचे दिए गए कूटों में सही विकल्प चुनिए –
I. 1 अप्रैल, 1996 से यह एक स्वतंत्र योजना के रूप में कार्यान्वित की जा रही
II. यह योजना जवाहर रोजगार योजना का एक घटक थी।
III. इस योजना में कम से कम 60 प्रतिशत लाभार्थी अनुसूचित जाति/जनजाति के होने चाहिए।

  • 1. केवल कथन । सही है
  • 2. केवल कथन I और II सही
  • 3. कथन I, II, III तीनों सही है
  • 4. केवल कथन II और III सही है

उत्तर: कथन I, II, III तीनों सही है

प्रश्न. बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता योजना निम्नलिखित में से किस समिति की सिफारिशों पर लागू की गई ?

  • 1. मोर समिति – स्वास्थ्य सर्वेक्षण एवं विकास
  • 2. मुखर्जी समिति – बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं
  • 3. करतार सिंह समिति – स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
  • 4. श्रीवास्तव समिति – चिकित्सा शिक्षा एवं सहयोग मानव शक्ति

उत्तर:करतार सिंह समिति – स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार3

प्रश्न. महात्मा गांधी ने ग्राम विकास को बढ़ावा देने के लिए निम्नलिखित में से किसे अपनाए जाने पर बल दिया था ?

  • 1. सूचना का अधिकार
  • 2. सत्ता का विकेन्द्रीकरण
  • 3. महिला सशक्तिकरण
  • 4. समाज के दुर्बलतम वर्ग का सशक्तिकरण

उत्तर: सत्ता का विकेन्द्रीकरण

प्रश्न. निम्न में से कौन-सी योजना समावेशन की विश्व की सबसे बड़ी तथा सर्वाधिक सफल योजना है ?

  • 1. प्रधानमंत्री जन-धन योजना
  • 2. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
  • 3. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
  • 4. राष्ट्रीय पेंशन योजना

उत्तर: प्रधानमंत्री जन-धन योजना

प्रश्न. कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार के रूप में केन्द्र सरकार द्वारा निम्न में से कौन-से उपाय किए हैं ?

  • 1. कृषकों को अपना कृषि उत्पाद कहीं भी और किसी को भी बेचने की छूट देना
  • 2. अनाज, दलहनों, तिलहनों, खाद्य तेलों, प्याज तथा आलू को आवश्यकता वाली वस्तुओं की सूची से हटाया जाना
  • 3. कॉर्पोरेट कम्पनियों/फर्मों के साथ संविदा खेती हेतु करार कराने की छूट
  • 4. उपर्युक्त सभी

उत्तर: उपर्युक्त सभी

प्रश्न. घन मीटर क्षमता के बायोगैस संयन्त्रों के निर्माण के लिए अनुदान की धनराशि है—

  • 1. सामान्य वर्ग हेतु ₹5500, अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 7000
  • 2. सामान्य वर्ग हेतु ₹7000, अनुसूचित जाति/जनजाति हेतु 10000
  • 3. सामान्य वर्ग हेतु ₹10000, अनुसूचित जाति/जनजाति हेतु 15000
  • 4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: सामान्य वर्ग हेतु ₹5500, अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 7000

प्रश्न. समग्र बाल उत्तरजीविका कार्यक्रम में निम्नलिखित में से कौनसा जनपद समूह शामिल नहीं है?

  • 1. अलीगढ़, मुरादाबाद, शाहजहाँपुर
  • 2. एटा, मैनपुरी, इटावा
  • 3. सहारनपुर, लखीमपुर-खीरी, बुलन्दशहर
  • 4. गोरखपुर, वाराणसी, बहराइच

उत्तर: एटा, मैनपुरी, इटावा

प्रश्न. ‘ASHA’ किस कार्यक्रम की देन है?

  • 1. ग्रामीण स्वास्थ्य योजना
  • 2. राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन
  • 3. राष्ट्रीय जनसंख्या नीति, 2000
  • 4. राष्ट्रीय परिवार नियोजन कार्यक्रम

उत्तर: राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन

प्रश्न. भारत के सामाजिक सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा क्रम सही है?

  • 1. महिला सशक्तिकरण-महिलाओं का विकास-महिलाओं को संरक्षण
  • 2. महिलाओं को संरक्षण महिलाओं का विकास-महिलाओं का सशक्तिकरण
  • 3. महिलाओं का विकास – महिलाओं का सशक्तिकरण – महिलाओं को संरक्षण
  • 4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: महिलाओं को संरक्षण महिलाओं का विकास-महिलाओं का सशक्तिकरण

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा सामाजिक विकास का एक उपयुक्त सूचक नहीं है?

  • 1. निर्धनता के विरुद्ध संघर्ष
  • 2. प्रच्छन्न बेरोजगारी में कमी
  • 3. सामाजिक समरसता
  • 4. समाज में उचित स्थान

उत्तर: प्रच्छन्न बेरोजगारी में कमी

प्रश्न. किस राज्य में ग्रामीण जनसंख्या का अनुपात 2011 में सबसे अधिक है?

  • 1. छत्तीसगढ़
  • 2. हिमाचल प्रदेश
  • 3. मणिपुर
  • 4. केरल

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस जनजाति में बहुपति विवाह प्रथा पाई जाती है?

  • 1. मारिया
  • 2. सांसी
  • 3. जौनसारी
  • 4. खरवार

उत्तर: जौनसारी

प्रश्न. टोडा किस राज्य की जनजाति है ?

  • 1. राजस्थान
  • 2. तमिलनाडु
  • 3. उत्तराखण्ड
  • 4. हिमाचल प्रदेश

उत्तर: तमिलनाडु

प्रश्न. योजना आयोग ने निम्नलिखित में से किसे विकासात्मक आयोजन की आधारभूत इकाई माना था?

  • 1. तहसील
  • 2. विकास खण्ड
  • 3. न्याय पंचायत
  • 4. जिला

उत्तर: विकास खण्ड

प्रश्न. संस्थागत ग्राम सम्पर्क कार्यक्रम किसके द्वारा विकसित किया गया है?

  • 1. भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा
  • 2. कापार्ट द्वारा
  • 3. नाबार्ड द्वारा
  • 4. भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् द्वारा

उत्तर: 1. भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा
2. कापार्ट द्वारा
3. नाबार्ड द्वारा
4. भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् द्वारा

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है?

  • 1. राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम, 1980
  • 2. ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालकों का विकास, 1982
  • 3. जवाहर ग्राम समृद्धि योजना, 1992
  • 4. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, 2000

उत्तर: जवाहर ग्राम समृद्धि योजना, 1992

प्रश्न. स्वामित्व योजना का सम्बन्ध निम्न में से किससे है ?

  • 1. भूमिहीनों को आवंटित पट्टे की कृषि भूमि का स्वामित्व आवंटियों को स्थायी तौर पर प्रदान करना
  • 2. शहरी एवं अर्द्धशहरी क्षेत्रों में सड़कों के किनारे पटरियों पर उपभोक्ता वस्तुएँ बेचने वालों को स्वामित्व प्रदान करना
  • 3. गाँवों का ड्रोन तकनीक सर्वेक्षण करके घर-मकान-बाड़ा भूमि का स्वामित्व निर्धारित कर केन्द्र सरकार द्वारा ‘सम्पत्ति कार्ड’ वितरित करना
  • 4. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में आवंटित आवास का स्वामित्व परिवार की महिला को देना

उत्तर: गाँवों का ड्रोन तकनीक सर्वेक्षण करके घर-मकान-बाड़ा भूमि का स्वामित्व निर्धारित कर केन्द्र सरकार द्वारा ‘सम्पत्ति कार्ड’ वितरित करना

प्रश्न. परिवार नियोजन हेतु एक राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रारम्भ करने वाला विश्व का पहला देश था

  • 1. चीन
  • 2. द. कोरिया
  • 3. ब्राजील
  • 4. भारत

उत्तर: भारत

प्रश्न. ग्राम स्वास्थ्य गाइड (VHG) योजना कब प्रारम्भ की गई ?

  • 1. 2 अक्टूबर, 1977
  • 2. 26 जनवरी, 1980
  • 3. 15 अगस्त, 1980
  • 4. 2 अक्टूबर, 1995

उत्तर: 2 अक्टूबर, 1977

प्रश्न. भाखड़ा नांगल बाँध कब बनाया गया ?

  • 1. 1950
  • 2. 1962
  • 3. 1970
  • 4. 1972

उत्तर: 1962

प्रश्न. भारत की नदी परियोजना में कुछ प्रमुख परियोजनाओं की नदियों सहित जोड़े प्रस्तुत हैं, गलत जोड़ा बताइए

  • 1. भाखड़ा नांगल योजना – सतलज नदी
  • 2. हीराकुंड परियोजना – महानदी
  • 3. नागार्जुन सागर परियोजना – गोदावरी
  • 4. काकरापारा परियोजना – तापी नदी

उत्तर: नागार्जुन सागर परियोजना – गोदावरी

प्रश्न. लम्बाई मापने की परम्परागत इकाई है

  • 1. मील
  • 2. गज
  • 3. फर्लांग
  • 4. ये सभी

उत्तर: ये सभी

प्रश्न. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत् निम्न में से किस निकाय का गठन 24 जुलाई, 2020 को किया गया है?

  • 1. प्रत्येक राज्य के लिए राज्य उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण
  • 2. केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण
  • 3. केन्द्रीय मध्यस्थता बोर्ड
  • 4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण

प्रश्न. पारम्परिक मापन इकाई चेन निम्नलिखित में से किसके बराबर होती है?

  • 1. 66 फुट
  • 2. 22 गज
  • 3. 100 कड़ियाँ
  • 4. ये सभी

उत्तर: ये सभी

प्रश्न. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना निम्न में से किस योजना का एक अंग है?

  • 1. आयुष्मान भारत
  • 2. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
  • 3. प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र योजना
  • 4. राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन

उत्तर : ?

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? नीचे कमेंट करके बताएं।.

हमे आशा है की आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा , रेलवे की सभी परीक्षाओं से जुडी प्रत्येक जानकारी हेतु Advance Education Point को बुकमार्क जरूर करे !!!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
X
Vada Pav Girl Net Worth Post Office KVP Yojana में 5 लाख के मिलते है 10 लाख रूपये, जाने पैसा कितने दिनों में होगा डबल SSC GD 2024 Result, Merit List Cut-Off What is the Full Form of NASA?
Copy link
Powered by Social Snap