Railway Group D परीक्षा सामान्य विज्ञान प्रैक्टिस सेट 11

RRB के द्वारा Railway Group D की परीक्षा मार्च से होनी प्रस्तावित थी .आपको बता दे की RRB बोर्ड के द्वारा जल्द ही इस परीक्षा की तिथि घोषित की जायेगी . इसलिए ऐसी परिस्थिति में प्रतियोगी उमीदवार को अपनी पढाई को निरंतर तौर पर जारी रखे.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Railway Group D 11 Practice sets

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा एक धनायन नहीं है?

  • 1. एल्युमीनियम आयन
  • 2. कॉपर आयन
  • 3. सल्फेट आयन
  • 4. जिंक आयन

उत्तर: सल्फेट आयन

प्रश्न. निम्नलिखित में से क्या एक धनायन (कैटायन) है?

  • 1. अमोनियम
  • 2. क्लोराइड
  • 3. फ्लोराइड
  • 4. आयोडाइड

उत्तर: अमोनियम

प्रश्न. मुद्रणालय में प्रयुक्त टाइप धातु किसके ऐलॉय हैं?

  • 1. सीसा और तांबा
  • 2. सीसा और एंटीमनी
  • 3. सीसा और बिस्मथ
  • 4. सीसा और जिंक

उत्तर: सीसा और एंटीमनी

प्रश्न. तीव्र सीसा विषाक्तन को……..भी कहते हैं?

  • 1. इटाई-इटाई
  • 2. प्लंबिज्म
  • 3. न्यूरेल्जिया
  • 4. बाइसिनोसिस

उत्तर: प्लंबिज्म

प्रश्न. पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) का प्रयोग किया जाता है?

  • 1. खनन के लिए
  • 2. वेल्डिंग के लिए
  • 3. संज्ञाहरण के लिए
  • 4. पकाने (भोजन बनाने) के लिए

उत्तर: पकाने (भोजन बनाने) के लिए

प्रश्न. पुरानी और नष्टप्राय लाल रक्त कणिकाएं कहां नष्ट हो जाती हैं?

  • 1. प्लीहा
  • 2. आमाशय
  • 3. यकृत
  • 4. अस्थि मज्जा

उत्तर: प्लीहा

प्रश्न. सबसे बड़ा श्वेत रुधिराणु है?

  • 1. लसीकाणु (लिम्फोसाइट)
  • 2. एक केंद्रकाणु (मोनोसाइट)
  • 3. बिम्बाणु (थ्रोम्बोसाइट)
  • 4. रक्ताणु (लाल रुधिर कणिका) (एरिथ्रोसाइट)

उत्तर: एक केंद्रकाणु (मोनोसाइट)

प्रश्न. लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए शरीर का कौन-सा अंग जिम्मेदार है?

  • 1. मस्तिष्क
  • 2. फेफड़े
  • 3. अस्थि-मज्जा
  • 4. हृदय

उत्तर: अस्थि-मज्जा

प्रश्न. रोग प्रतिकारकों को उत्पन्न करने वाला सेल कौन-सा है?

  • 1. रेड ब्लड सेल
  • 2. लिम्फोसाइट
  • 3. न्यूट्रोफिल
  • 4. प्लेटलेट्स

उत्तर: लिम्फोसाइट

प्रश्न. फेफड़ों के आवरण को …….. जाता है।

  • 1. पेरीकार्डियम
  • 2. फुफ्फुस झिल्ली
  • 3. पेरिकॉन्ड्रियम
  • 4. पेरिटोनियम

उत्तर: फुफ्फुस झिल्ली

प्रश्न. रक्त में हीमोग्लोबिन एक सम्मिश्र प्रोटीन है, जिसमें भरपूर मात्रा में पाया जाता है?

  • 1. लौह
  • 2. तांबा
  • 3. स्वर्ण
  • 4. रजत

उत्तर: लौह

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन रक्त में ऑक्सीजन अभिग्रहण का कार्य करता है?

  • 1. हीमोग्लोबिन
  • 2. श्वेत रक्त कोशिकाएं
  • 3. क्लोरोफिल
  • 4. लाल रक्त कोशिकाएं

उत्तर: हीमोग्लोबिन

प्रश्न. हीमोग्लोबिन की अधिकतम बंधुता होती है?

  • 1. ऑक्सीजन के लिए
  • 2. कार्बन डाइऑक्साइड के लिए
  • 3. कार्बन मोनोऑक्साइड के लिए
  • 4. नाइट्रोजन के लिए

उत्तर: कार्बन मोनोऑक्साइड के लिए

प्रश्न. मानव-रक्त का रंग लाल होता है?

  • 1. मायोग्लोबिन के कारण
  • 2. हीमोग्लोबिन के कारण
  • 3. इम्यूनोग्लोबुलिन के कारण
  • 4. हैप्टोग्लोबिन के कारण

उत्तर: हीमोग्लोबिन के कारण

प्रश्न. धातुओं के पृष्ठ पर एक उपयुक्त तंरगदैर्ध्य का प्रकाश पड़ने पर इलेक्ट्रॉनों के उत्क्षेपण की परिघटना को कहते हैं?

  • 1. विद्युत अपघटन
  • 2. आयनन
  • 3. प्रकाश-वैद्युत प्रभाव
  • 4. उपर्युक्त में से कोई भी नहीं

उत्तर: प्रकाश-वैद्युत प्रभाव

प्रश्न. टेट्राएथिल लेड (टी.ई.एल.) निम्नलिखित में से क्या है?

  • 1. फॉसिल ईंधन दहन में उत्प्रेरक
  • 2. प्रति ऑक्सीकारक
  • 3. अपचायक
  • 4. अपस्फोटरोधी यौगिक (एंटिनॉक कम्पाउंड)

उत्तर: अपस्फोटरोधी यौगिक (एंटिनॉक कम्पाउंड)

प्रश्न. पेट्रोलियम एक मिश्रण है?

  • 1. कार्बोहाइड्रेटों का
  • 2. हाइड्रोकार्बनों का
  • 3. कार्बोनेटों का
  • 4. कार्बाइडों का

उत्तर: हाइड्रोकार्बनों का

प्रश्न. पेट्रोल से लगी आग को बुझाने में जल प्रभावी नहीं होता, क्योंकि-

  • 1. ज्वाला इतनी गरम होती है कि जल उसे ठंडी नहीं कर पाता है।
  • 2. जल और पेट्रोल में रासायनिक अभिक्रिया हो जाती है।
  • 3. जल और पेट्रोल एक-दूसरे में मिश्रणीय हैं।
  • 4. जल और पेट्रोल एक-दूसरे में अमिश्रणीय हैं और पेट्रोल ऊपरी परत बनाता है, अतः जलता रहता है।

उत्तर: जल और पेट्रोल एक-दूसरे में अमिश्रणीय हैं और पेट्रोल ऊपरी परत बनाता है, अतः जलता रहता है।

प्रश्न. निम्नलिखित में से किसका ज्वलन ताप सबसे कम है?

  • 1. प्लास्टिक
  • 2. कागज
  • 3. पेट्रोल
  • 4. लकड़ी

उत्तर: पेट्रोल

प्रश्न. भारी मोटर वाहनों के लिए डीजल तेल अधिक पसंद किया जाता है, क्योंकि-

  • 1. यह सस्ता है।
  • 2. इंजन को कम नुकसान पहुंचाता है।
  • 3. उसमें अधिक क्षमता होती है और उससे ईंधन की बचत
  • होती है।
  • 4. कच्चे माल से उसका अधिक उत्पादन होता है।

उत्तर: उसमें अधिक क्षमता होती है और उससे ईंधन की बचत
होती है।

प्रश्न. ऑक्सी-एसिटिलीन ज्वाला का तापमान होता है लगभग-

  • 1. 2800°C
  • 2. 3200°C
  • 3. 1500°C
  • 4. 4000°C

उत्तर: 3200°C

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा एक कार्बनिक अवयव है?

  • 1. नायलॉन
  • 2. प्लास्टिक
  • 3. ऊन
  • 4. पॉलिथीन बैग

उत्तर: ऊन

प्रश्न. पॉलिथीन बनता है?

  • 1. एथिलीन से
  • 2. प्रोपिलीन से
  • 3. एसिटिलीन से
  • 4. एनिलीन से

उत्तर: ?

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा , रेलवे की सभी परीक्षाओं से जुडी प्रत्येक जानकारी हेतु Advance Education Point को बुकमार्क जरूर करे !!!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
X
Vada Pav Girl Net Worth Post Office KVP Yojana में 5 लाख के मिलते है 10 लाख रूपये, जाने पैसा कितने दिनों में होगा डबल SSC GD 2024 Result, Merit List Cut-Off What is the Full Form of NASA?
Copy link
Powered by Social Snap