MP Board Class 11th Biology Base Line Test Solution | मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 11 बेस लाइन टेस्ट सलूशन 2021 पीडीऍफ़ मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संसथान के द्वारा 23 अगस्त 2021 से कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के सभी विद्यार्धियों के लिए एक बेस लाइन टेस्ट का आयोजन किया जायेगा . इस टेस्ट के माध्यम से सरकार विद्यार्थियों का निरिक्षण कर सर्वे करना चाहती है . जिसके द्वारा कमजोर छात्रों का आंकलन किया जा सकेगा और उन विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा और मेधावी छात्रों को अन्य प्रकार से प्रोत्साहित किया जायेगा . अत सभी विद्यार्थियों / छात्रों को इस बेस लाइन टेस्ट में शामिल होना चाहिए . इस टेस्ट में 40 बहुविकपीय प्रश्न पूछे जायेंगे. प्रत्योक प्रश्न में चार विकल्प होंगे जिनमें से विद्यार्थियों को सही उत्तर के रूप में एक उत्तर को छाटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है . इन बेस लाइन टेस्ट का रिजल्ट स्कूल की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा . MP Board Class 11th Biology Base Line Test Solution | मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 11 बेस लाइन टेस्ट सलूशन 2021 पीडीऍफ़

बेस लाइन सर्वे / टेस्ट का क्या उद्देश्य है ?
- कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के कारण विद्यार्थियों / छात्रों की पढाई पर पड़े नकारात्मक प्रभाव का आंकलन करने के लिए .
- विद्यार्थियों की शिक्षा का वर्तमान स्तर किया है .
- विद्यार्थियों के कमजोर पॉइंट अर्थात ऐसे अध्याय या विषय जिनमे विद्यार्थी कम्जोर है उन को चिन्हित कर विद्यार्थियों का उस और विशेष ध्यान देना .
- कमजोर विषयों को लेकर अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन .
लोक शिक्षण संचालनालय
बेस लाइन टेस्ट 2021
कक्षा 11
विषय – जीवविज्ञान
कुल अंक = 40
समय – 60 मिनट
advnaceeducationpoint.com
Note :
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के है .
- प्रत्येक प्रश्न का 1 अंक निर्धारित है .
- इस प्रश्न पत्र में दो भाग है , प्रथम भाग में समस्त प्रश्न बेसिक स्तर अर्थात कक्षा 9 के है तथा द्वितीय भाग में समस्त प्रश्न कक्षा 10 के है .
- पार्ट A एवं पार्ट B में पृथक – पृथक 08 अंक वाले विद्यार्थी ही उस भाग में उत्तीर्ण माने जायेंगे .
Part-1
प्रश्न 1. घेंघा रोग किस ग्रंथि से सम्बंधित रोग है –
(अ) पीयूष ग्रंथि से (ब) एड्रिनल ग्रंथि से (स) थायराइड ग्रंथि से (द) अग्नाशय से
प्रश्न 2. नि.लि. में से कौन सी गैस ग्रीन हाउस गैस नहीं है –
(अ) मीथेन (ब) कार्बन डाइऑक्साइड (स) नाइट्रोजन डाईऑक्साइड (द) अमोनिया
प्रश्न 3. जनन का वह प्रकार जिसमें दो जीव भाग लेते हैं उसे कहा जाता है –
(अ) लैंगिक जनन (ब) अलैंगिक जनन (स) कायिक जनन (द) पुनरुदभवन
प्रश्न 4. नि.लि. में से कौन मलेरिया नामक रोग का वाहक है –
(अ) विषाणु (ब) मच्छर (स) मक्खी (द) जीवाणु
प्रश्न 5. संकटापन्न जातियों का रिकाॅर्ड किस पुस्तक में रखा जाता है –
(अ) रेड डाटा बुक (ब) ग्रीन डाटा बुक (स) वाइट डाटा बुक (द) ब्लू डाटा बुक
प्रश्न 6. किसकी उपस्थिति के कारण एक पादप कोशिका जंतु कोशिका से भिन्न होती है –
(अ) कोशिका द्रव्य के कारण (ब) केंद्रक के कारण (स) कोशिका झिल्ली के कारण (द) कोशिका भित्ति के कारण
प्रश्न 7. क्लोनिंग द्वारा निर्मित संसार के पहले जीव का क्या नाम है –
(अ) डाॅली गाय (ब) गरिमा भैंस (स) डाॅली भेड़ (द) गरिमा बकरी
प्रश्न 8. वे जंतु जो सीधे शिशु को जन्म देते हैं क्या कहलाते हैं?
(अ) जरायुज जंतु (ब) अंड प्रजक जंतु (स) जरायूअंडप्रजक जंतु (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 9. नि.लि. में से किन जीवों में बाह्य निषेचन की प्रक्रिया होती है –
(अ) गाय (ब) कुत्ता (स) मेंढक (द) मनुष्य
प्रश्न 10. नि.लि. में से केंद्रक से सम्बंधित रचनांए हैं –
(अ) केंद्रक आवरण (ब) केंद्रिका (स) केंद्रकीय गुणसूत्र (द) उपरोक्त सभी
advnaceeducationpoint.com
प्रश्न 11. जिन पैरेनकाइमा में वायुवीय अवकाश पाए जाते हैं उन्हें कहा जाता है –
(अ) कलोरेनकायमा (ब) पैनेनकाइमा (स) कालेन काइमा (द) स्कलेरेन्काइमा
प्रश्न 12. नि.लि. में से कौन एक पेशीय ऊतक का प्रकार नहीं है –
(अ) रेखित (ब) अरेखित (स) हृदयक (द) उपकला
प्रश्न 13. जंतु जगत के वर्गीकरण की उच्चतम इकाई है –
(अ) संघ (ब) वर्ग (स) गण (द) कुल
प्रश्न 14. नि.लि. में से कौन बहुकोशिकीय यूकैरियोटिक जीव है –
(अ) यूग्लीना (ब) हाइड्रा (स) अमीबा (द) पैरामीशियम
प्रश्न 15. तारा मछली किस संघ का प्राणी है –
(अ) सीलेंट्रेटा (ब) आर्थाेपोडा (स) इकाइनोडरमेटा (द) हेमीकोर्डेटा
प्रश्न 16. नि.लि. में से कौन सा रोग संक्रामक होता है –
(अ) कैंसर (ब) उच्च रकतचाप (स) मोटापा (द) एड्स
प्रश्न 17. किस कोशिका अंगक को आत्मघाती थैली कहा जाता है –
(अ) लाइसोसोम (ब) राइबोसोम (स) सैंटरोसोम (द) अंतप्रःद्रव्यी जालिका
प्रश्न 18. अर्धसूत्री विभाजन में कोशिका विभाजन के दौरान एक कोशिका से कितनी नई संतति कोशिकांए बनती हैं –
(अ) 2 (ब) 4 (स) 6 (द) 8
प्रश्न 19. नि.लि. में से किसमें अस्पष्ट केंद्रक पाया जाता है –
(अ) हाइड्रा (ब) पैरामीशियम (स) यूग्लीना (द) जीवाणु
प्रश्न 20. वायु की अनुपस्थिति में होने वाले श्वसन को कहा जाता है –
(अ) वायुवीय श्वसन (ब) अवायुवीय श्वसन (स) क्रेब्स चक्र (द) उपरोक्त सभी
advnaceeducationpoint.com
Part-2
प्रश्न 21. भोजन नली के किस भाग में भोजन का पूर्णरूपेण पाचन हो जाता है –
(अ) आमाशय (ब) छोटी आंत (स) बड़ी आंत (द) रेक्टम
प्रश्न 22. स्वपोषी पोषण हेतु आवश्यक है –
(अ) कार्बन डाइ ऑक्साइड (ब) जल (स) सूर्य का प्रकाश (द) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 23. मनुष्य के शरीर में फुफ्फुसीय धमनी का कार्य है –
(अ) शुद्ध रक्त का परिवहन (ब) अशुद्ध रक्त का परिवहन (स) ऑक्सीजन युक्त रक्त का परिवहन (द) उपरोक्त सभी
प्रश्न 24. मनुष्य का हृदय बना होता है –
(अ) दो आलिन्द व एक निलय से (ब) एक आलिन्द व दो निलय से (स) दो आलिन्द व दो निलय से (द) तीन आलिन्द व एक निलय से
प्रश्न 25. मानव में प्रतिवर्ती क्रिया हेतु उत्तरादायी है –
(अ) प्रमस्तिष्क (ब) सेरीब्रम (स) मेरूरज्जु (द) हाइपोथेलेमस
प्रश्न 26. एक सीधी रेखा में गमन हेतु मस्तिष्क का कौन-सा भाग उत्तरदायी होता है –
(अ) अनु मस्तिष्क (ब) मध्य मस्तिष्क (स) मेरूरज्जु (द) अग्र मस्तिष्क
प्रश्न 27. मनुष्य में पुरूषों में बनने वाला हार्मोन है –
(अ) एस्ट्रोजन (ब) टेस्टोस्टेराॅन (स) प्रोजेस्टेराॅन (द) उपरोक्त सभी
advnaceeducationpoint.com
प्रश्न 28. नि.लि. में से कौन-सा पादप हार्मोन है –
(अ) वेसोप्रेसिन (ब) एड्रीनेलिन (स) साइटोकाइनिन (द) थाइराॅक्सिन
प्रश्न 29. परागकोश में क्या पाए जाते हैं?
(अ) अण्डप (ब) परागकण (स) अण्डाशय (द) बाह्य दल
प्रश्न 30. नर तथा मादा युग्मक के संलयन की क्रिया कहलाती है –
(अ) परागकण (ब) निषेचन (स) अलैंगिक जनन (द) कलिकायन
प्रश्न 31. पृथ्वी पर जीवन की उत्पति हुई –
(अ) जल में (ब) स्थल में (स)वायु में (द) उपरोक्त सभी में
प्रश्न 32. समजात अंगों का उदाहरण है –
(अ) हमारा हाथ तथा कुत्ते के अग्र पाद (ब) हमारे दांत तथा हाथी के दांत (स) चमगादड़ के पंख तथा पक्षी के पंख (द) उपरोक्त सभी
प्रश्न 33. मनुष्य की एक कोशिका में गुणसूत्रों की संख्या कितनी होती है –
(अ) 23 जोड़े (ब) 24 जोड़े (स) 20 जोड़े (द) 22 जोड़े
प्रश्न 34. मेण्डल ने वंशागति के कितने नियम दिए –
(अ) 3 (ब) 2 (स)4 (द) 1
प्रश्न 35. तारों का टिमटिमाना किस वायुमण्डलीय घटना के कारण होता है –
(अ) प्रकाश का वर्ण विक्षेपण (ब) प्रकाश का परावर्तन (स) प्रकाश का अपवर्तन (द) प्रकाश का आंतरिक परावर्तन
प्रश्न 36. ओजोन पतर के क्षय का मुख्य कारण है –
(अ) क्लोरो फ्लोरो कार्बन (ब) कार्बन डाई ऑक्साइड (स) मीथेन (द) अमोनिया
प्रश्न 37. अम्लीय वर्षा के लिए उत्तरदायी है –
(अ) मीथेन, अमोनिया (ब) सल्फर डाई ऑक्साइड व नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड (स) कार्बन डाई ऑक्साइड, मीथेन (द) अमोनिया व जल
प्रश्न 38. ओजोन परत का अधिकांश भाग पाया जाता है –
(अ) क्षोभमण्डल में (ब) समताप मण्डल में (स) आयन मण्डल में (द) बाह्य मण्डल में
प्रश्न 39. जल प्रदूषण परिणाम है –
(अ) जल के अपव्यय का (ब) कीटनाशकों के प्रयोग का (स) अजैव निम्नीकरणीय पदार्थों का (द) उपरोक्त सभी का
प्रश्न 40. वायु प्रदूषण के मुख्य घटक हैं –
(अ) कार्बन मोनोऑक्साइड (ब) सल्फर डाई ऑक्साइड व नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड (स) कार्बन डाई ऑक्साइड (द) उपरोक्त सभी
advnaceeducationpoint.com
मध्य प्रदेश बोर्ड से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप सभी हमारी वेबसाइट www.advnaceeducationpoint.com पर प्राप्त करोगे . MP बोर्ड से जुडी जानकारी यदि आपको पसंद आई है तो आप सभी इस पोस्ट को अपने दोस्तों तक जरूर शेयर करे . जिसके माध्यम से उन्हें भी सही एवं सटीक जानकारी प्राप्त होगी . यदि आपको हमसे कोई समस्या है या आपको किसी अन्य प्रकार की जानकारी की आवश्यकता है तो आप हमे निचे कमेंट / मेसेज कर सकते है . धन्यवाद …….