MP Board Class 11 Physics Base Line Test 2021 Solution PDF | मध्य प्रदेश बोर्ड भौतिक विज्ञान बेस लाइन टेस्ट 2021 सलूशन
मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संसथान के द्वारा 23 अगस्त 2021 से कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के सभी विद्यार्धियों के लिए एक बेस लाइन टेस्ट का आयोजन किया जायेगा . इस टेस्ट के माध्यम से सरकार विद्यार्थियों का निरिक्षण कर सर्वे करना चाहती है . जिसके द्वारा कमजोर छात्रों का आंकलन किया जा सकेगा और उन विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा और मेधावी छात्रों को अन्य प्रकार से प्रोत्साहित किया जायेगा . अत सभी विद्यार्थियों / छात्रों को इस बेस लाइन टेस्ट में शामिल होना चाहिए . इस टेस्ट में 40 बहुविकपीय प्रश्न पूछे जायेंगे. प्रत्योक प्रश्न में चार विकल्प होंगे जिनमें से विद्यार्थियों को सही उत्तर के रूप में एक उत्तर को छाटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है . इन बेस लाइन टेस्ट का रिजल्ट स्कूल की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा . MP Board Class 11 Physics Base Line Test 2021 Solution PDF | मध्य प्रदेश बोर्ड भौतिक विज्ञान बेस लाइन टेस्ट 2021 सलूशन

बेस लाइन सर्वे / टेस्ट का क्या उद्देश्य है ?
- कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के कारण विद्यार्थियों / छात्रों की पढाई पर पड़े नकारात्मक प्रभाव का आंकलन करने के लिए .
- विद्यार्थियों की शिक्षा का वर्तमान स्तर किया है .
- विद्यार्थियों के कमजोर पॉइंट अर्थात ऐसे अध्याय या विषय जिनमे विद्यार्थी कम्जोर है उन को चिन्हित कर विद्यार्थियों का उस और विशेष ध्यान देना .
- कमजोर विषयों को लेकर अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन .
लोक शिक्षण संचालनालय
बेस लाइन टेस्ट 2021
कक्षा 11
विषय – भौतिक विज्ञान
कुल अंक = 40
समय – 60 मिनट
advnaceeducationpoint.com
Note :
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के है .
- प्रत्येक प्रश्न का 1 अंक निर्धारित है .
- इस प्रश्न पत्र में दो भाग है , प्रथम भाग में समस्त प्रश्न बेसिक स्तर अर्थात कक्षा 9 के है तथा द्वितीय भाग में समस्त प्रश्न कक्षा 10 के है .
- पार्ट A एवं पार्ट B में पृथक – पृथक 08 अंक वाले विद्यार्थी ही उस भाग में उत्तीर्ण माने जायेंगे .
Part-1
1. दाब बढ़ाने पर किसी पदार्थ के गलनांक एवं क्वथनांक पर प्रभाव होता है –
(अ) गलनांक कम हो जाता है एवं क्वथनांक बढ़ जाता है
(ब) दोनों कम हो जाते हैं
(स) दोनों बढ़ जाते हैं
(द) गलनांक बढ़ जाता है एवं क्वानांक कम हो जाता है
2. पदार्थ की अवस्था परिवर्तन के दौरान पदार्थ का ताप –
(अ) बढ़ता है
(ब) घटता है
(स) समान रहता है
(द) ठोस से द्रव परिवर्तन में बढ़ता है तथा द्रव से ठोस परिवर्तन में घटता है
3. जल का क्वथनांक है –
(अ) 100K (ब) 273K (स) 373K (द) 300K
4. परमानवीय दूरी मापने की इकाई एंगस्ट्राम का मान होता है –
(अ) 10-9m (ब) 10-10m (स) 10-12m (द) 10-15m
5. रदरफोर्ड का अल्फा कण प्रकीर्णन प्रयोग किसकी खोज के लिए उत्तरदायी है –
(अ) परमाणु केन्द्रक (ब) इलेक्ट्राॅन (स) प्रोटान (द) न्यूट्राॅन
6. एक छात्र घर से स्कूल के लिए निकलता है जो कि घर से 3 km दूर है स्कूल समाप्त होने पर घर वापस लौट आता है छात्र का विस्थापन होगा –
(अ) 3 km (ब) 6km (स) 0 km (द) 4.5 km
7. नि.लि. में सरलरेखीय गति का उदाहरण है –
(अ) गुरूत्व के अधीन नीचे गिरती गेंद की गति
(ब) शांत झील में नाव की गति
(स) बन्दूक की गोली की गति
(द) कृत्रिम उपग्रह की गति
8. नि.लि. प्रदर्शित दूरी समय – ग्राफ के अनुसार किस वस्तु की चाल अधिक है
(अ) P (ब) Q (स) दोनों की चाल समान है (द) आँकड़े पर्याप्त नहीं है
9. क्रिया एवं प्रतिक्रिया बल कार्य करते हैं –
(अ) अलग – अलग वस्तुओं पर समान दिशा में
(ब) एक ही वस्तु पर विपरीत दिशा में
(स) अलग – अलग वस्तुओं पर विपरीत दिशा में
(द) एक ही वस्तु पर समान दिशा में
advnaceeducationpoint.com
10. नि.लि. में से कौन से क्रियाकलाप का कारण नेट बल नहीं है –
(अ) बल्लेबाज द्वारा गेंद की दिशा बदलना
(ब) गोलकीपर द्वारा फुटबाल को पकड़ना
(स) किसी कार को एकसमान चाल से गतिशील रखना
(द) किसी भारी चट्टान को खिसकाना
11. दो अलग – अलग द्रव्यमान की वस्तुएं P और Q समान संवेग से गतिशील हैं यदि P का द्रव्यमान Q के द्रवयमान से अधिक हो तो किसे रोकने के लिए अधिक बल लगाना होगा –
(अ) P (ब) Q (स) छोनों पर समान बल (द) रोकने में लगने वाले समय पर निर्भर करेगा
12. दो वस्तुओं का द्रव्यमान दुगुना करने एवं इनके बीच की दूरी आधी कर देने पर इनके मध्य गुरूत्वाकर्षण बल हो जाएगा –
(अ) दुगुना (ब) आधा (स) समान रहेगा (द) चार गुना
13. किसी वस्तु का भार पृथ्वी पर
(अ) पृथ्वी सतह पर प्रत्येक स्थान पर समान रहता है
(ब) ध्रुवों की ओर जाने पर बढ़ता है
(स) गहराई पर जाने पर बढ़ता है
(द) विषुवत रेखा की ओर जाने पर बढ़ता है
14. पानी में तैरने किसी लकड़ी के बड़े टुकड़े का भार –
(अ) कम हो जाता है (ब) बढ़ जाता है (स) समान रहता है (द) शून्य हो जाता है
15. नि.लि. में से किस क्रियाकलाप में कार्य हो रहा है –
(अ) ब्रेक लगाने पर कार का रूकना
(ब)एक भारी बक्से को जमीन पर खिसकाने का प्रयास करना
(स) एक बक्से को किसी व्यक्ति द्वारा सिर पर रखकर इधर – उधर घूमना
(द) एक पत्त्थर को धागे में बांधकर वृत्ताकार मार्ग में घुमाना
16. किसी निकाय की स्थितिज ऊर्जा –
(अ) सदैव नियत रहती है
(ब) निकाय पर धनात्मक कार्य करने पर बढ़ती है
(स) निकाय पर ऋणात्मक कार्य करने पर बढ़ती है
(द) निकाय द्वारा धनात्मक कार्य करने पर बढ़ती है
17. 1 युनिट विद्युत ऊर्जा व्यय होगी –
(अ) 1000 वाट शक्ति वाले यंत्र को 10 घंटे चलाने पर
(ब) 1000 वाट शक्ति वाले यंत्र को 10 घंटे चलाने पर
(स) 100 वाट शक्ति वाले यंत्र को 10 घंटे चलाने पर (द)10 वाट शक्ति वाले यंत्र को 1 घंटे चलाने पर
18. ध्वनि का वेग सर्वाधिक होता है –
(अ) ठोस माध्यम (ब) गैस माध्यम (स) द्रव माध्यम (द) निर्वात
19. नि.लि. में से किस ध्वनि की आवृत्ति अधिक होने की सम्भावना है –
(अ) शेर की दहाढ़ (ब) चिड़िया की चहचहाहट (स) मच्छर की भिनभिनाहट (द) कुत्ते का भौंकना
advnaceeducationpoint.com
20. एक अश्वशक्ति में कितने वाट होते हैं –
(अ) 746 वाट (ब) 786 वाट (स) 796 वाट (द) 776 वाट
Part-2
21. समतल दर्पण की फोकस दूरी होती है –
(अ) अनंत (ब) शून्य (स) सेमी (द) सेमी
22. यदि किसी वस्तु को अवतल दर्पण के सम्मुख वक्रता केंद्र पर रखा जाता है तो प्रतिबिम्ब बनेगा –
(अ) फोकस पर (ब) अनंत पर (स) वक्रता केंद्र पर (द) ध्रुव पर
23. एक लेंस की क्षमता 2 डायोप्टर है इसकी फोकस दूरी होगी –
(अ) 20 सेमी (ब) 40 सेमी (स) 50 सेमी (द) 60 सेमी
24. इन्द्रधनुष बनने का कारण है –
(अ) विसरण (ब) वर्ण – विक्षेपण (स) परावर्तन (द) अपवर्तन
25. प्रकाश के विक्षेपण से प्राप्त सात रंगों के समूह को कहते हैं –
(अ) प्रतिबिम्ब (ब) स्पेक्ट्रम (स) छाया (द) इनमें से कोई नहीें
26. गहरे समुद्र में जल का रंग नीला दिखाई देने का कारण है –
(अ) जल में शैवाल की उपस्थिति (ब) जल द्वारा प्रकाश का परावर्तन (स) प्रकाश का प्रकीर्णन (द) समुद्र द्वारा प्रकाश का अवशोषण
27. अमीटर को परिपथ में संयोजित किया जाता है –
(अ) श्रेणीक्रम में (ब) समान्तर क्रम में (स) अ एवं ब दोनों में (द) मिश्र क्रम में
28. प्रतिरोध का मात्रक है –
(अ) ओम (ब) ओम-मीटर (स) एम्पियर (द) वाट
29. विद्युत धारा को यांत्रिक ऊर्जा में बदलने वाली युक्ति कहलाती है –
(अ) विद्युत मोटर (ब) विद्युत जनित्र (स) धारावाही कुंडली (द) अमीटर
30. धारावाही चालक तार में धारा का मान बढ़ाने पर चुम्बकीय क्षेत्र का मान –
(अ) बढ़ जाता है (ब) कम हो जाता है (स) अपरिवर्तित रहता है (द) इनमें से कोई नहीं
31. घरेलू परिपथ में सभी उपकरण संयोजित होते है –
(अ) समान्तर क्रम (ब) श्रेणीक्रम (स) दोनों क्रम में (द) मिश्र क्रम
32. 1 युनिट विद्युत ऊर्जा होती हेै‘-
(अ) 1000 जूल (ब) 3.6×105 जूल (स) 106 जूल (द) 3.6×106 जूल
advnaceeducationpoint.com
33. नेत्र प्रत्यारोपण में नेत्र का कौनसा भाग प्रत्यारोपित किया जाता है –
(अ) रेटिना (ब) कार्निया (स) नेत्र लेेंस (द) परितारिका
34. फ्यूज तार का महत्वपूर्ण गुण होना चाहिए –
(अ) इसके पदार्थ का गलनांक उच्च होना चाहिए
(ब) इसके पदार्थ का गलनांक निम्न होना चाहिए
(स) इसे परिपथ के साथ समान्तर क्रम में लगाना चाहिए
(द) यह पर्याप्त मोटाई का होना चाहिए
35. किसी दर्पण के सामने आप चाहे कितनी ही दूर खड़े हो आपका आभासी प्रतिबिम्ब बन रहा है तो संभवतः दर्पण है –
(अ) केवल समतल (ब) केवल अवतल (स) केवल उत्तल (द) समतल या उत्तल (may be!)
36. अपवर्तन की घटना में यदि आपतन कोण, अपवर्तन कीेण से बड़ा है तो सम्भवतः प्रकाश किरण प्रवेश कर रही है –
(अ) जल से कांच (ब) कांच से वायु (स) काँच स ेजल (द) वायु से निर्वात
37. नि.लि. में ऊर्जा का स्त्रोत नहीं है –
(अ) सूर्य – प्रकाश (ब) बहती हवा (स) ज्वार-भाटा (द) तालाब
38. नि.लि. में जीवाश्म ईंधन है –
(अ) कोयला (ब) लकड़ी (स) जल (द) बायो-गैस
39. नि.लि. में चुम्बकीय रेखाओं का गुण नहीं है –
(अ) चुम्बकीय क्षेत्र रेखांए उत्तर ध्रुव से प्रकट होकर दक्षिण ध्रुव पर विलीन होती है
(ब) दो चुम्बकीय क्षेत्र रेखाँए एक – दूसरे को काट सकती हैं
(स) चुम्बकीय क्षेत्र रेखाँए बंद वक्र होती हैं
(द) चुम्बकीय क्षेत्र रेखाँए चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा प्रदर्शित करती हैं
40. किसी चालक तार को खींचकर दुगुना लम्बा कर दिया जाता है तो चालक का प्रतिरोध हो जाएगा –
(अ) दुगुना (ब) चार गुना (स) आठ गुना (द) आधा
advnaceeducationpoint.com
मध्य प्रदेश बोर्ड से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप सभी हमारी वेबसाइट www.advnaceeducationpoint.com पर प्राप्त करोगे . MP बोर्ड से जुडी जानकारी यदि आपको पसंद आई है तो आप सभी इस पोस्ट को अपने दोस्तों तक जरूर शेयर करे . जिसके माध्यम से उन्हें भी सही एवं सटीक जानकारी प्राप्त होगी . यदि आपको हमसे कोई समस्या है या आपको किसी अन्य प्रकार की जानकारी की आवश्यकता है तो आप हमे निचे कमेंट / मेसेज कर सकते है . धन्यवाद …….