रेलवे NTPC CBT 2 भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रश्न प्रैक्टिस सेट 08

रेलवे NTPC CBT 2 प्रैक्टिस सेट 08 : रेलवे NTPC CBT 2 के सभी उमीदवारों के लिए फ्री में डेली महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को पेपर के फॉर्मेट में हम आपको इस वेबसाइट पर प्रोवाइड कराते है . यदि आप रेलवे NTPC CBT 2 की तैयारी कर रहे है और आप फ्री में सभी महत्त्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन करना और प्रैक्टिस करना चाहते है तो आप सभी के लिए यह वेबसाइट बहुत ही कारगर साबित होने वाली है. Join Me

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

ऐसे में आज हम इस पोस्ट के माध्यम से  सामान्य ज्ञान  के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों लेकर आये हैं, जो की RRB NTPC CBT 2 की परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, ये प्रश्न परीक्षा दृष्टि से अतिआवश्यक प्रश्न हैं, अतः अभ्यर्थी अपनी तैयारी को एक बेहतर मजबूती प्रदान करने के लिए इन प्रश्नों का अनुसरण अवश्य करें।

RRB NTPC CBT 2 Practice sets 08

प्रश्न. राष्ट्रपति के उम्मीदवार के लिये क्या आवश्यक नहीं है?

  • 1. आयु 35 वर्ष हो
  • 2. संसद (लोक सभा) का सदस्य चुने जाने की योग्यता रखता हो
  • 3. पढ़ा-लिखा हो
  • 4. देश का नागरिक हो

उत्तर: पढ़ा-लिखा हो

प्रश्न. एक सांसद अथवा विधान सभा का सदस्य राष्ट्रपति निर्वाचित हो सकता है, परन्तु-

  • 1. चुनाव लड़ने से पूर्व उसे अपनी सदस्यता से त्यागपत्र देना होगा।
  • 2. अपने निर्वाचन से 6 माह के अन्दर अपनी सदस्यता छोड़नी होगी।
  • 3. निर्वाचित होने के तुरन्त उपरान्त अपनी सदस्यता छोड़नी होगी।
  • 4. एक सांसद चुनाव लड़ सकता है, परन्तु विधान सभा का सदस्य नहीं

उत्तर: निर्वाचित होने के तुरन्त उपरान्त अपनी सदस्यता छोड़नी होगी

प्रश्न. भारत के राष्ट्रपति चुने जाते हैं-

  • 1. केवल राज्य सभा के सदस्यों द्वारा
  • 2. केवल लोक सभा के सदस्यों द्वारा
  • 3. केवल राज्यों के विधान सभाओं और लोकसभा के सदस्यों द्वारा
  • 4. राज्य सभा, लोक सभा और राज्यों की विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्यों द्वारा

उत्तर: राज्य सभा, लोक सभा और राज्यों की विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्यों द्वारा

प्रश्न. भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में राज्य की विधान सभा के प्रत्येक निर्वाचित सदस्य के वोटों की संख्या, उस राज्य की जनसंख्या को विधान सभा की कुल निर्वाचित सदस्य संख्या द्वारा विभाजित कर प्राप्त भागफल की एक हजार के गुणकों के बराबर होती है। वर्तमान स्थिति में “जनसंख्या” से तात्पर्य किस वर्ष की जनगणना द्वारा यथा अभिनिश्चित जनसंख्या से है?

  • 1. 1991 जनगणना
  • 2. 1971 जनगणना
  • 3.1981 जनगणना
  • 4. 1961 जनगणना

उत्तर: 1971 जनगणना

प्रश्न. जब केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने (वर्ष 2002 में) चुनावी सुधारों पर पर अध्यादेश में बिना किसी बदलाव के उसे राष्ट्रपति को वापस भेजा तब राष्ट्रपति ने भारतीय संविधान के कौन-से अनुच्छेद के अन्तर्गत उसे अपनी सहमति दी थी?

  • 1. अनुच्छेद 121
  • 2. अनुच्छेद 123
  • 3. अनुच्छेद 124
  • 4. अनुच्छेद 142

उत्तर: अनुच्छेद 123

प्रश्न. यदि भारत के राष्ट्रपति का पद रिक्त हो जाये ओर कोई उप-राष्ट्रपति भी न हो तब निम्न में से कौन कार्यवाहक राष्ट्रपति होगा?

  • 1. राज्य सभा का उप सभापति
  • 2. भारत का महान्यायवादी
  • 3. लोक सभा का अध्यक्ष
  • 4. सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

उत्तर: सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य

प्रश्न. C.D.P. और NES के पुनर्गठन के लिए 1957 में N.D.C. द्वारा स्थापित समिति का नाम बताएं, जिसने ग्रामीण स्थानीय सरकार की त्रिस्तरीय प्रणाली का सुझाव दिया था-

  • 1. बलवंत राय मेहता समिति
  • 2. अशोक मेहता समिति
  • 3. प्रजातान्त्रिक विकेन्द्रीकरण पर महाराष्ट्र समिति
  • 4. ग्राम-नगर सम्बन्ध समिति

उत्तर: बलवंत राय मेहता समिति

प्रधन. किन राज्य सरकारों ने 2010 तक स्थानीय निकायों में महिलाओं का आरक्षण 50 प्रतिशत कर दिया?

  • 1. बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान
  • 2. बिहार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश
  • 3. बिहार, मध्य प्रदेश, केरल
  • 4. बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश

उत्तर: बिहार, मध्य प्रदेश

प्रश्न. एक व्यक्ति पंचायत का चुनाव लड़ सकता है यदि उसने पूर्ण कर ली है-

  • 1. 25 वर्ष की आयु
  • 2. 30 वर्ष की आयु
  • 3. 21 वर्ष की आयु
  • 4. 18 वर्ष की आय

उत्तर: 21 वर्ष की आयु

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सामुदायिक विकास का पहला स्थापित कार्यक्रम है?

  • 1. राष्ट्रीय प्रसार सेवा
  • 2. सहकारिता आन्दोलन
  • 3. समन्वित ग्रामीण विकास कार्यक्रम
  • 4. सामान्य सहायता अनुदान कार्यक्रम

उत्तर: राष्ट्रीय प्रसार सेवा

प्रश्न. पंचायत की संरचना में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही नहीं है?

  • 1. किसी राज्य का विधान मण्डल विधि द्वारा पंचायत की संरचना के लिए उपबन्ध कर सकेगा।
  • 2. ग्राम सभा गाँव स्तर पर अपनी शक्तियों का प्रयोग करेगी।
  • 3. प्रत्येक राज्य, ग्राम, मध्य और जिला स्तर पर पंचायत का गठन करेगा।
  • 4. ऐसे राज्य जिनकी जनसंख्या बीस लाख से अधिक नहीं है वे मध्य स्तर पर पंचायत का गठन नहीं कर सकेंगे।

उत्तर: प्रत्येक राज्य, ग्राम, मध्य और जिला स्तर पर पंचायत का गठन करेगा।

प्रश्न. भारत में प्रत्येक पंचायत का कार्यकाल किस दिनांक से पाँच वर्ष का होता है?

  • 1. अपने प्रथम अधिवेशन के लिए निर्धारित तिथि से
  • 2. चुनाव की अधिघोषणा की तिथि से
  • 3. चुनाव परिणामों की घोषणा की तिथि से
  • 4. सदस्यों द्वारा शपथ ग्रहण की तिथि से

उत्तर: अपने प्रथम अधिवेशन के लिए निर्धारित तिथि से

प्रश्न. निम्न में से कौन-सी एक समिति भारत में पंचायती राज व्यवस्था से संबंधित नहीं है?

  • 1. दिनेश गोस्वामी समिति
  • 2. एल.एम. सिंघवी समिति
  • 3. सादिक अली समिति
  • 4. अशोक मेहता समिति

उत्तर: दिनेश गोस्वामी समिति

प्रश्न. हमारे संविधान के किस भाग में तीन सोपानों में पंचायतें बनाने की परिकल्पना की गई है?

  • 1. भाग IX
  • 2. भाग X
  • 3. भाग XI
  • 4. भाग XII

उत्तर: भाग IX

प्रश्न. संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

  • 1. नगर पालिका से
  • 2. पंचायती राज से
  • 3. केंद्र-राज्य संबंध से
  • 4. भ्रष्टाचार निवारण से

उत्तर: पंचायती राज से

प्रश्न. जिस समिति ने लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण और पंचायत राज की सिफारिश की उसका सभापति कौन था?

  • 1. के. एम. पन्निकर
  • 2. महात्मा गांधी
  • 3. एच. एन. कुंजरु
  • 4. बलवंत राय मेहता

उत्तर: बलवंत राय मेहता

प्रश्न. भारत में महिलाओं के लिए स्थान आरक्षित है?

  • 1. राज्य विधान सभाओं में
  • 2. मंत्रिमंडल में
  • 3. लोक सभा में
  • 4. पंचायती राज्य संस्थाओ में

उत्तर: लोक सभा में

प्रश्न. पंचायत समिति के सदस्य-

  • 1. खंड विकास अधिकारी द्वारा मनोनीत किए जाते हैं।
  • 2. जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा मनोनीत किए जाते हैं।
  • 3. प्रत्यक्ष रूप से जनता द्वारा निर्वाचित किए जाते हैं।
  • 4. ग्राम पंचायत के सदस्यों द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित किए जाते हैं।

उत्तर: प्रत्यक्ष रूप से जनता द्वारा निर्वाचित किए जाते हैं।

प्रश्न. पंचायती राज का मुख्य उद्देश्य क्या है?

  • 1. कृषि उत्पादन को बढ़ाना
  • 2. रोजगार बढ़ाना
  • 3. लोगों की राजनीतिक जागरूकता को बढ़ाना
  • 4. लोगों को विकासमूलक प्रशासन में भागीदारी के योग्य बनाना

उत्तर: लोगों को विकासमूलक प्रशासन में भागीदारी के योग्य बनाना

प्रश्न. भारत में पंचायती राज प्रणाली का सर्वप्रथम शुभारम्भ कब और कहाँ हुआ था?

  • 1. 5 जुलाई 1957, फैजाबाद (उ.प्र.)
  • 2. 2 अक्टूबर 1959, नागौर (राजस्थान)
  • 3. 14 नवम्बर 1959 अहमदाबाद (गुजरात)
  • 4. 3 दिसम्बर, 1960, भोपाल (म.प्र.)

उत्तर: 2 अक्टूबर 1959, नागौर (राजस्थान)

प्रश्न. पंचायतों एवं नगरपालिकाओं के सम्बन्ध में भारतीय संविधान में किस वर्ष प्रावधान किया गया?

  • 1. 1991
  • 2. 1995
  • 3. 2000
  • 4. 1993

उत्तर: 1993

प्रश्न. पंचायती राज का प्रधान लक्ष्य है –

  • 1. ग्रामवासियों के बीच प्रतिद्वन्दिता को बढ़ाना
  • 2. चुनाव में लड़ने के लिए ग्रामवासियों को प्रशिक्षण देना
  • 3. ग्रामवासियों में शक्ति का विकेंद्रीकरण
  • 4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: ग्रामवासियों में शक्ति का विकेंद्रीकरण

प्रश्न. सफलतापूर्वक कार्य हेतु पंचायत राज को पूरे सहयोग की जरूरत पड़ती है –

  • 1. स्थानीय जनता की
  • 2. केंद्रीय सरकार की
  • 3. नौकरशाही की
  • 4. राजनेताओं की

उत्तर: स्थानीय जनता की

प्रश्न. पंचायती राज को.. …….के अंतर्गत स्वशासन की इकाई के रूप में संगठित किया गया –

  • 1. भारतीय संविधान के मूल अधिकारों
  • 2. भारतीय संविधान की प्रस्तावना
  • 3. राज्य के नीति निदेशक तत्वों
  • 4. भारतीय संविधान के 73 वें सशोधन

उत्तर: भारतीय संविधान के 73 वें सशोधन

प्रश्न. ब्लॉक स्तर पर पंचायत समिति है-

  • 1. प्रशासनिक प्राधिकरण
  • 2. परामर्शदात्री निकाय
  • 3. परामर्शीय समिति
  • 4. पर्यवेक्षकीय प्राधिकरण

उत्तर: प्रशासनिक प्राधिकरण

प्रश्न. मनरेगा कार्यक्रम निम्नलिखित में से भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद को लागू करने हेतु लाया गया है?

  • 1. अनुच्छेद 43
  • 2. अनुच्छेद 45
  • 3. अनुच्छेद 47
  • 4. अनुच्छेद 50

उत्तर: ?

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

हमे आशा है की आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा , रेलवे की सभी परीक्षाओं से जुडी प्रत्येक जानकारी हेतु Advance Education Point को बुकमार्क जरूर करे !!!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
X
Vada Pav Girl Net Worth Post Office KVP Yojana में 5 लाख के मिलते है 10 लाख रूपये, जाने पैसा कितने दिनों में होगा डबल SSC GD 2024 Result, Merit List Cut-Off What is the Full Form of NASA?
Copy link
Powered by Social Snap