यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय – महत्वपूर्ण प्रश्न – 8

नेपोलियन के द्वारा प्रशासनिक क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन।

नेपोलियन के नियंत्रण जो विशाल क्षेत्र आया, वहां उसने अनेक सुधारों का आरंभ किया। उद्दपी उसके द्वारा फ्रांस में राजतंत्र को पुणे वापस लाया गया और इस प्रकार उसने वहां प्रजातंत्र को समाप्त कर दिया, परंतु प्रशासनिक दृष्टि से उसके अनेक क्रांतिकारी और प्रशासनिक कदम उठाए। उसने 1804 ई° में एक ‘नागरिक संहिता बनाई, जिसे ‘नेपोलियन की संहिता, के नाम से जाना जाता है इसके आधार पर प्रशासनिक दृष्टि से अनेक उल्लेखनीय कार्य किए गए इसका संक्षिप्त उल्लेख निम्नवत है –

  • (1) जन्म पर आधारित विशेषाधिकार समाप्त कर दिए गए।
  • (2) कानून की दृष्टि से सभी की समानता पर ध्यान रखा गया।
  • (3)संपत्ति के अधिकार को सुरक्षित बनाया गया।
  • (4) इच गणतंत्र, स्वीटजरलैंड ,इटली और जर्मनी में प्रशासनिक विभाजन को सरल बनाया गया।
  • (5) सामंती व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया।
  • (6) किसानों को भूदासत्व और जागीरदारी-शुल्क से मुक्त कर दिया गया।
  • (7) नगरों में कारीगरों के श्रेणी संघो को नियंत्रण को हटा दिया गया।
  • (8) यातायात और संचार सुविधाओं में सुधार किया गया।

Leave a Comment

Copy link