शादी के बाद मुंबई को छोड़कर यहाँ पर शिफ्ट होंगी परिणिति चोपड़ा, इससे चौके फैन्स

हाल ही में परिणिति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने शादी की है. परिणिति चोपड़ा और राघव चड्डा की शादी की चर्चा इस टाइम जोर शोर से चल रही है. और इन सब को लेकर लगातार नये नये अपडेट सामने आ रहे है. स वक्त चर्चा है कि परिणीति चोपड़ा शादी के बाद मुंबई को अलविदा कह देंगी। गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो हाल ही में सामने आया है जिसमें उनका स्वागत ससुराल में काफी जोरों शोरों के किया जा रहा है।

ये स्वागत चड्ढा आवास पर हुआ था और परी को इस दौरान काफी खुश देखा गया था। राघव चड्ढा का बंगला पंडारा पार्क में स्थित है जो कि उनका आधिकारिक बंगला है। अब खबर आ रही है कि परिणीति चोपड़ा कुछ समय के लिए ही सही लेकिन मुंबई को छोड़कर अपनी ससुराल में रहने वाली हैं।

Advertisements

News18 की एक खबर के मुताबिक परिणीति और राघव मनोरंजन दिल्ली में ही अपने रिसेप्शन करेंगे और इस रिसेप्शन में बॉलीवुड, राजनेताओं से लेकर उनकी फैमिली शामिल होने वाली है। बताया ये भी जा रहा है कि परी और राघव का एक रिसेप्शन मुंबई में होगा जहां पर सितारों की महफिल लगने वाली है।

इन दोनों की प्रेम कहानी की बात करें तो परिणीति और राघव कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ने इंग्लैंड से पढ़ाई की। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की पढ़ाई की है।

Advertisements

24 सितंबर 2023 को दोनों ने शादी की है और काफी खुश हैं। उदयपुर के द लीला पैलेस में दोनों की भव्य शादी हुई थी। उनकी शादी में दिल्ली और पंजाब के सीएम ने शिरकत की थी। बता दें कि राघव चड्ढा दिल्ली में आम आदमी पार्टी से सांसद हैं।

Advertisements