विषय – सामाजिक विज्ञान (S.S.T) खण्ड- ‘अ’ कक्षा- 8 मॉडल आंसर शीट || प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22

महत्वपूर्ण निर्देश:-

1. कौशल आधारित लिखित प्रश्न :- वर्कशीट में दिए गए प्रश्नों के उत्तर वर्कशीट में प्रश्न के नीचे/आगे दिए स्थान में निर्देशानुसार लिखे जाएँ।
2. वर्कशीट में खण्ड ‘अ’ के अन्तर्गत पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय-सारणी के अनुसार बच्चे द्वारा कक्षा में लिखे जाएंगे। खण्ड ‘ब’ अन्तर्गत प्रोजेक्ट वर्क से संबंधित प्रश्न बच्चे घर पर रहकर भी लिख सकते हैं।

खण्ड-अ

बहुविकल्पीय प्रश्न ( प्रश्न 1 से‌ 8 तक)

निर्देश- प्रश्नों को पढ़कर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।

Advertisements

प्रश्न 1 – पायलट को वायुमण्डल की किस परत में हवाई जहाज उड़ाने में सर्वाधिक सुविधा होती है–
(1)बाह्यमण्डल
(2)बहिर्मण्डल
(3) समतापमंडल
(4) क्षोभमण्डल
उत्तर -(3) समताप मण्डल

प्रश्न 2 – पृथ्वी का वह संकीर्ण क्षेत्र जहाँ पर स्थल, जल तथा वायु मिलकर जीवन को सम्भव बनाते हैं उसे क्या कहते है–
(1) वायु मण्डल
(2) जैवमण्डल
(3)जल मण्डल
(4) स्थल मण्डल
उत्तर -(2) जैव मण्डल

Advertisements

प्रश्न 3 – इनमें कौन-सी नदी द्वारा निर्मित स्थलाकृति नहीं है?
(1) ज्वारनद मुख
(2) डेल्टा
(3) लोयस
(4) जलप्रपात
उत्तर -(2) लोयस

प्रश्न 4 – रजिया सुल्तान किसकी बेटी थी?
(1) बलबन
(2) अमिर खुसरो
(3) शेर शा
(4) इल्तुतमिश
उत्तर -(4) इल्तुतमिश

Advertisements

प्रश्न 5 – मध्यप्रदेश में निवास करने वाली जनजाति है?
(1) गोंड
(2) थार
(3) भील
(4) संघार
उत्तर -(3) भील

प्रश्न 6 – जनकल्याण से संबंधित सूचनाओं को जनता तक पहुँचाने के लिए कौन से विज्ञापन का उपयोग किया जाता है?
(1) रक्तदान
(2) स्वच्छ भारत अभियान
(3) स्कूल चलें हम अभियान
(4) उपर्युक्त सभी
उत्तर -(4) उपर्युक्त सभी

Advertisements

प्रश्न 7 – जिस स्थान पर एक तरह की कई दुकान होती है, उस बाजार को कहते है–
(1) शॉपिंग काम्पलेक्स
(2) शॉपिंग मॉल
(3) साप्ताहिक बाजार
(4) उपर्युक्त सभी
उत्तर -(4) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 8 – दौलताबाद राजधानी किसके द्वारा बनाया था?
(1) अकबर
(2) हिमायूॅ
(3) मुहम्मद तुगलक
(4) फिरोज शाह तुगलक
उत्तर -(3) मुहम्मद तुगलक

Advertisements

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 9 से 13तक)

निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक हैं।

प्रश्न 9 – स्लेट व संगमरमर किस प्रकार की शैल के उदाहरण हैं?
उत्तर – स्लेट व संगमरमर कायान्तरित शैलों के उदाहरण हैं। कायान्तरित का अर्थ है अपना रूप परिवर्तन करना। चूना पत्थर अपना रूप परिवर्तित करते हुए संगमरमर बनता है, जबकि चिकनी मिट्टी से स्लेट का निर्माण होता है।

Advertisements

प्रश्न 10 – मानसूनी जलवायु प्रदेश की कोई दो विशेषताएँ लिखिए?
उत्तर – मानसूनी जलवायु प्रदेश के अंतर्गत एशिया महाद्वीप के देश इसमें सम्मिलित हैं। भारतीय प्रायद्वीप मानसूनी जलवायु प्रदेश के अन्तर्गत आता है।
• मानसूनी जलवायु प्रदेश की विशेषताएँ इस प्रकार हैं-
1. इन प्रदेशों में माह अप्रैल, मई, जून और जुलाई में ज्यादा गर्मी पड़ती है।
2.जून, जुलाई, अगस्त में मानसूनी पौधों से यहाँ वर्षा होती है और अक्टूबर से जनवरी शीतकाल का होता है।

प्रश्न 11 – ताजमहल और लाल किले के निर्माण में किस प्रकार की सामग्री का उपयोग किया गया है?
उत्तर – भारत की ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल और लाल किले का निर्माण में जिस सामग्री का उपयोग किया गया था वे इस प्रकार हैं। ताजमहल के निर्माण में संगमरमर पत्थर का प्रयोग किया गया है जो कि अलग-अलग समय पर अलग-अलग तरीके से चमक पैदा करता है। तथा लाल लाल किले के निर्माण में लाल बलुआ पत्थर का प्रयोग किया गया है।

Advertisements

प्रश्न 12 – लोकतन्त्र में समानता का क्या महत्व होता है?
उत्तर – लोकतन्त्र में समानता नागरिकों के संपूर्ण विकास एवं राज्य द्वारा समान अवसर उपलब्ध करवाना सबसे अति आवश्यकता है। भारत का प्रत्येक नागरिक चाहे वह किसी भी जाति, वंश, संप्रदाय और लिंग अथवा जन्म स्थान का हो कानून के समक्ष समान है। सबके लिए न्याय स्वास्थ्य चिकित्सा एवं शिक्षा की व्यवस्था समान रूप से इस अधिकार के अंतर्गत की जाती है। समानता के कारण ही देश के प्रत्येक नागरिक को हर क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध हो पाते हैं और वे अपनी योग्यता के आधार पर ऊँचे से ऊँचे पद पर भी पहुँच सकते हैं।

प्रश्न 13 – विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियाँ हासिल करने वाली भारतीय महिलाओं के नाम लिखिए?
उत्तर – विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियाँ हासिल करने वाली भारतीय महिलाएँ इस प्रकार हैं।
(1) रानी लक्ष्मीबाई
(2) रानी दुर्गावती
(3) रानी अवन्ति बाई
(4) कल्पना चावला
(5) सायना नेहवाल
(6) सरोजिनी नायडू
(6) रानी अहिल्याबाई होलकर
(7) सुचेता कृपलानी
(8) सावित्रीबाई फुले
(9) सुमित्रा महाजन
(10) सुषमा स्वराज
(11) प्रतिभा देवी सिंह पाटिल
(12) मैरी कॉम

Advertisements

दीर्घउत्तरीय प्रश्न ( प्रश्न 14 से 16 तक)

निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक है।

प्रश्न 14 – यदि आप विद्यालय के बाल कैबिनेट में पर्यावरण मंत्री हैं, तो आप विद्यालय के आसपास के पर्यावरण को सुधारने हेतु क्या प्रयास करोंगे?
उत्तर – यदि हम अपने विद्यालय की बाल कैबिनेट में पर्यावरण मंत्री हैं, तब अपने पर्यावरण को सुधारने के लिए निम्नलिखित कार्य हेतु प्रयास करेंगे।
(1) विद्यालय में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करवाएँगे।
(2) ध्वनि विस्तारक यंत्र पर नियंत्रण करेंगे।
(3) कचरे के निपटान हेतु कूड़ा दान एवं नाडेप गड्ढे की व्यवस्था करेंगे।
(4) जल को व्यर्थ नहीं बहाने देंगे तथा उसके लिए शोक गड्ढे की व्यवस्था करेंगे।

Advertisements

प्रश्न 15 – दिल्ली सल्तनत पर मंगोलों के आक्रमण का क्या महत्व पूण प्रभाव पड़ा?
उत्तर – दिल्ली सल्तनत पर मंगोलों के आक्रमण से सल्तनत की शासन व्यवस्था दुर्बल हो गई। चारों ओर लूटपाट कत्लेआम हुआ। यहाँ की सैनिक और आर्थिक व्यवस्था बिगड़ गई। इन आक्रमणकारियों में बहुत से या तो आक्रमण के बाद पराजित होकर वापस चले गए अथवा यहाँ के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन में घुल-मिल गए। मुगल आक्रमण के बाद भारत के बहुत बड़े भू-भाग पर मुगल राज्य की स्थापना हुई। मुगल काल में मुगल-राजपूत, मुगल-सिक्ख और मुगल-मराठा युद्ध भी हुए।

प्रश्न 16 – ऑनलाइन बाजार की प्रमुख विशेषताएँ बताओं।
उत्तर – ऑनलाइन बाजार की विशेषताएँ?
1. ऑनलाइन बाजार व्यवस्था में समय की बचत होती है।
2. ऑनलाइन बाजार के माध्यम से घर बैठे सुविधापूर्वक सामग्री बुलवाई जा सकती है।
3. इस प्रकार के बाजार के माध्यम से खरीदने व बेचने में आसानी होती है।
4. ऑनलाइन बाजार व्यवस्था में कैशलेस पेमेंट होता है जिससे पैसे गिरने या चोरी जाने का भय नहीं होता है।
5. इस तरह के बाजार व्यवस्था में कम समय में अधिक खरीद दारी की जा सकती है।

Advertisements