यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय – महत्वपूर्ण प्रश्न – 9

नेपोलियन के अधीन क्षेत्रों में फ्रांसीसी सेना और शासन के प्रति धीरे-धीरे असंतोष और विद्रोह की भावना का विकास।

नेपोलियन के अधीन क्षेत्रों में फ्रांसीसी सेना के प्रति शुरू में काफी उत्साह था। इसलिए फ्रांसीसी सेना का इन चित्रों में स्वतंत्रता की रक्षा के रूप में स्वागत किया गया। लोगों के मन में यह उम्मीद जागी कि फ्रांसीसी सेना उनकी धरती पर स्वतंत्रता के संघर्ष को प्रोत्साहित करेगी, परंतु धीरे-धीरे वहां असंतोष और विद्रोह की भावना का विकास होना प्रारंभ हो गया। इसका एक प्रमुख कारण यह भी था कि नेपोलियन ने अपने अधीन क्षेत्रों में जो प्रशासनिक परिवर्तन किए थे, वे राजनीतिक स्वतंत्रता के अनुरूप नहीं थे। वहां अनेक प्रकार के करो में वृद्धि कर दी गई थी। कुछ क्षेत्रों में सेसरसीप कर दी गई थी और जनता की राजनीतिक स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया और यूरोप के अन्य देशों पर विजय प्राप्त करने हेतु फ्रेंच सेनाओं में जबरन भर्ती की जा रही थी। फ्रांसीसी शासन और सेना के इन कार्यों से अधीन क्षेत्रों के लोगों में असंतोष की भावना जागृत होती चली गई और वह विद्रोह करने लगे।

Advertisements