भारत में राष्ट्रवाद – महत्वपूर्ण प्रश्न – 8

साइमन कमीशन का गठन क्यों किया गया ? भारतीयों द्वारा इसका विरोध क्यों किया गया ?

उत्तर – सर जॉन साइमन के नेतृत्व में एक वैधानिक आयोग का गठन किया गया। राष्ट्रवादी आंदोलन के प्रतिक्रियास्वरूप गठित किया गया इस आयोग का उद्देश्य भारत के संवैधानिक व्यवस्था की कार्य-शैली का अध्ययन करना और इसके संबंध में ब्रिटिश सरकार को अपने सुझाव देना था। इस आयोग के सभी सदस्य अंग्रेज थे, एक भी भारतीय सदस्य को इसमें स्थान नहीं दिया गया था। इसलिए इस आयोग का भारतीयों द्वारा सारे देश में विरोध किया गया।

Advertisements