Economy Related Question For SSC GD Exam 2023: मेरे प्यारे दोस्तों आईये आज आपको हमारे इस लेख के माध्यम से अर्थव्यवस्था से सबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों से अवगत कराए|
कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है तथा इस भर्ती में लिखित परीक्षा 10 जनवरी से 14 फरवरी तक प्रसारित की गयी है ऐसे में हम आपको अर्थव्यवस्था से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों की जानकारी देंगे
जिससे आपको यह जानकर ख़ुशी होगी इन प्रश्नों के पश्चात आपकी तयारी और भी अधिक मजबूत हो जाएगी क्योकि हम इस लेख के माध्यम से एसएससी में पिछले वर्ष में विगत वर्षो में पूछे गए अर्थव्यवस्था के बेहद महत्वपूर्ण प्रश्नो की जानकारी दी जाएगी जिनके अध्ययन से आप और भी अधिक अच्छे अंक प्राप्त कर सकते है

Economy Related Question For SSC GD Exam 2023:
प्रश्न. ‘तरलता अधिमान’ क्या होता है?
- परिसंपत्तियों को नकदी में रखने की इच्छा
- बंधपत्रों और प्रतिभूतियों को रखने की इच्छा
- बैंक जमा रखने की इच्छा
- संपत्ति रखने की इच्छा
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन सबसे पुराना है?
- आई. एम. एफ.
- डब्ल्यू.एच.ओ.
- आई. एस. ओ.
- एफ.ए.ओ.
उत्तर: 3
प्रश्न. भारत सरकार के बजट आंकड़ों में ब्याज का भुगतान, इमदाद, पेंशन, सामाजिक सेवाएं आदि किसके अंग हैं?
- योजना व्यय का
- राज्य सरकार के व्यय का
- पूंजीगत व्यय के रूप में सार्वजनिक ऋण का
- योजनेतर व्यय का
उत्तर- 4
प्रश्न. जब पूर्ण उत्पाद वर्द्धमान दर से बढ़ता है, तो-
- सीमांत उत्पाद शून्य होता है।
- सीमांत उत्पाद में वृद्धि होती है।
- सीमांत उत्पाद में गिरावट आती है
- सीमांत उत्पाद स्थिर रहता है।
उत्तर: 2
प्रश्न. भारत में ‘लघु उद्योग’ की परिभाषा आधारित है-
- यूनिट द्वारा बिक्री पर
- मशीनों और उपस्करों में निवेश पर
- बाजार में व्याप्ति पर
- निर्यात क्षमता पर
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्न में से कौन-सी GNP की गणना की विधि नहीं है?
- आय उपागम
- व्यय उपागम
- बचत उपागम
- अतिरिक्त मूल्य उपागम
उत्तर: 3
प्रश्न. राष्ट्रीय आय का परिकलन निम्नलिखित में से एक को छोड़कर अन्य सभी तरीकों से किया जा सकता है?
- सभी प्रकार की बचत का योग
- सभी व्ययों का योग
- सभी प्रकार की आय का योग
- सभी प्रकार के निर्गतों का योग
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘ई-बैंकिंग’ में ‘ई’ अक्षर क्या द्योतित करता है?
- अनिवार्य बैंकिंग
- आर्थिक बैंकिंग
- इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग
- विस्तार बैंकिंग
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन बाजार समाशोधन मूल्य के रूप में जाना जाता है?
- साम्य कीमत
- असंतुलन का कीमत
- सेटेररिस परिबस
- कोई भी विकल्प सही नहीं है
उत्तर: 1
प्रश्न. भारत में निम्नलिखित में से कौन-सी आयरन और स्टील निर्माणशाला सार्वजनिक क्षेत्रक के अंतर्गत नहीं है?
- भिलाई
- दुर्गापुर
- जमशेदपुर
- बोकारो
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन भारत में एक लघु उद्योग नहीं है?
- चीनी उद्योग
- कपड़ा उद्योग
- पेट्रोलियम उद्योग
- हथकरघा उद्योग
उत्तर: 3
प्रश्न. प्रतिस्पर्द्धा माल के आयात पर प्रतिबंध लगाते हुए घरेलू उत्तर उद्योगों को प्रोत्साहित करने की नीति को कहा जाता है-
- कोटा नीति
- मुक्त व्यापार नीति
- टैरिफ नीति
- संरक्षण नीति
उत्तर: 4
प्रश्न. उत्पादक माल को यह भी कहा जाता है-
- उपभोक्ता वस्तुएं
- पूंजीगत माल
- टिकाऊ वस्तुएं (माल)
- एकल प्रयोज्य माल (वस्तुएं)
उत्तर: 2
प्रश्न. भारतीय रिजर्व बैंक किस राज्य सरकार के कारोबार का लेन-देन नहीं करता?
- नगालैंड
- पंजाब
- जम्मू और कश्मीर
- असम
उत्तर: 3
Tital | SSC GD Exam 2023 MCQ |
Category | SSC |
Post Date | 17-12-2022 |
Home page | Click Here |
Join Telegram | Click Here |