विद्युत आवेश तथा क्षेत्र – Physics 12th अति लघु उत्तरीय प्रश्न Most Important Question-Answer ( Part -2 )

विद्युत आवेश तथा क्षेत्र 3

कक्षा 12 भौतिक विज्ञान के पाठ 1 विद्युत आवेश तथा क्षेत्र  के सभी महत्वपूर्ण प्रश्न आपको यहाँ पर बताए जा रहे है, जो बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, अगर आप इन सभी प्रश्नों को याद कर लेते हो तो अवश्य ही आप एमपी बोर्ड तथा उत्तर प्रदेश बोर्ड class 12th physics exam 2022 में टॉप कर सकते हो। class 12th mp & up  board physics imp question 2022 निम्नलिखित है- 

विद्युत आवेश तथा क्षेत्र – Physics 12th अति लघु उत्तरीय प्रश्न Most Important Question-Answer ( Part -1 )

विद्युत आवेश तथा क्षेत्र – Physics 12th अति लघु उत्तरीय प्रश्न Most Important Question-Answer ( Part -1 )
विद्युत आवेश तथा क्षेत्र – Physics 12th अति लघु उत्तरीय प्रश्न Most Important Question-Answer ( Part -1 )

 

प्रश्न 1 : एक विद्युत क्षेत्र में  एक इलेक्ट्रोन तथा एक प्रोटोन स्वतंत्र रूप से स्थित है . इनमें से किस कण का त्वरण अधिक होगा और क्यों ?

उत्तर : दोनों के आवेश सामान होने के कारण दोनों पर बल तो सामान ही लगेगा , परन्तु सूत्र a = F/m से , इलेक्ट्रोन का द्रव्यमान , प्रोटोन की तुलना में कम होने के कारण इलेक्ट्रोन का त्वरण अधिक होगा .

 

प्रश्न 2 : एक विद्युत क्षेत्र में इलेक्ट्रोन तथा प्रोटोन स्वतंत्र रूप से स्थित है . क्या दोनों पर सामान बल लगेंगे ?

उत्तर : दोनों पर आवेश सामान परन्तु विपरीत प्रकृति के है ; अत : F = q E से दोनों पर बलों के परिमाण सामान होंगे परन्तु उनकी दिशाएं विपरीत होंगी .

 

प्रश्न 3 : E तीव्रता वाले एकसमान विद्युत क्षेत्र से θ कोण पर एक विद्युत द्विध्रुव रखा है . द्विध्रुव पर लगने वाला शुद्ध स्थानान्तरण बल क्या होगा ?

उत्तर : द्विध्रुव पर लगने वालाल स्थानांतरण बल F = q E – q E = ० ( शून्य ) होगा .

 

प्रश्न 4 : परस्पर समांतर विधुत बल रेखाएं किस प्रकार के विधुत क्षेत्र को प्रदर्शित करती है ?

उत्तर : एकसमान  विधुत क्षेत्र को .

 

प्रश्न 5 : विधुत द्विध्रुव से क्या समझते हो ? दो उदाहरण दीजिये .

उत्तर : विधुत द्विध्रुव : ” वह निकाय जिसमें दो बराबर , परन्तु विपरीत प्रकार के बिंदु आवेश एक दुसरे से अल्प दुरी पर स्थित हो , विधुत द्विध्रुव कहलाता है .” जैसे HCl, H2O के अणु आदि .

 

प्रश्न 6 : वैधुत द्विध्रुव आघूर्ण का S.I. मात्रक एवं विमा लिखिए .

उत्तर : विधुत द्विध्रुव आघूर्ण का S.I. मात्रक = कुलाम – मीटर

तथा विमा = [LTA]

 

प्रश्न 7 : एकसमान विधुत क्षेत्र में स्थित विधुत द्विध्रुव पर लगने वाले बलयुग्म के आघूर्ण का व्यंजक लिखिए . यह बलयुग्म का आघूर्ण अधिकतम कब होगा ?

उत्तर : बलयुग्म के आघूर्ण का व्यंजक   t=pE sinθ,  जब θ=90तो  tmax =pE

 

प्रश्न 8 :किसी बंद पृष्ठ से बद्ध विधुत फलक्स किस राशी पर निर्भर करता है ?

उत्तर : केवल और केवल उस पृष्ठ द्वारा परिबद्ध विधुत आवेश पर .

 

प्रश्न 9 : आवेशित खोखले गोलाकार चालक के भीतर विधुत क्षेत्र की तीव्रता कितनी होती है ?

उत्तर : बैधुत क्षेत्र की तीव्रता शून्य होती है .

 

प्रश्न 10: क्या एक खोखले गोले की अपेक्षा समान त्रिज्या के ठोस चालक गोले को अधिक आवेश दिया जा सकता है ? कारण सहित बताइए ?

उत्तर : नही ; क्योंकि आवेशित चालक का सम्पूर्ण आवेश उसके बाहरी पृष्ठ पर रहता है न की सम्पूर्ण आयतन में .

 

 

 

इन्हें भी देखे ….

Scroll to Top