OnePlus 11 5G : के दो रंग भारत में मिलेंगे, Ace 2 की लिस्टिंग, फीचर्स से हुआ खुलासा, जल्द ही होगा लोंच

वनप्लस(One Plus) भारत में अपने दो स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे है। दोनों डिवाइस काफी समय से सुर्खियों में हैं। वहीं, कई बार इसके फीचर्स भी लीक हो चुके हैं।

New Smartphones OnePlus : वनप्लस(OnePlus) के दो दमदार स्मार्टफोन बहुत जल्द भारत में लॉन्च होने वाले हैं। लॉन्च से पहले ही दोनों की काफी चर्चा हो रही है। यहां हम बात कर रहे हैं OnePlus 11 5G और Ace 2 की। एक तरफ जहां भारत के लिए OnePlus 11 5G के कलर ऑप्शन सामने आए हैं, वहीं दूसरी तरफ Ace 2 की लिस्टिंग हो चुकी है। साथ ही कई जानकारियां भी सामने आई हैं। लॉन्च से पहले इनके फीचर्स भी लीक हो चुके हैं और डिजाइन भी कई बार सोशल मीडिया पर देखा जा चुका है।

Advertisements
www.advanceeducationpoint.com 70
OnePlus 11 5G

OnePlus Ace 2 फीचर्स लीक

इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हो चुकी है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा गया है। जिससे पता चलता है कि बहुत जल्द इसे कंपनी द्वारा बाजार में पेश किया जाएगा। स्मार्टफोन के फीचर्स कुछ दिन पहले लीक हुए थे। यह भी कहा जा रहा है कि यह भारतीय बाजारों में एक और नाम “OnePlus 11R” के साथ आ सकता है। अब फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मिल सकती है। साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED पैनल मिलेगा। इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। साथ ही 5,000mAh की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ बाजार में एंट्री कर सकती है।

Railway Bharti 2023 in hindi : रेलवे में चपरासी, क्लर्क, गार्ड आदि के 150000 पदों पर भर्ती

OnePlus 11 5G

यह कंपनी के शानदार स्मार्टफोन्स में से एक है। इसे भारत में 7 फरवरी 2023 को लॉन्च किया जा रहा है। इससे पहले कलर ऑप्शन सामने आ चुके हैं। डिवाइस के दो रंग विकल्प भारतीय बाजारों में उपलब्ध होंगे। जिसमें टाइटन ब्लैक और इटरनल ग्रीन शामिल है। इसके साथ फोन में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। लॉन्च से पहले इसके फीचर्स सामने आ गए हैं। आकर्षक डिजाइन के साथ स्मार्टफोन में 6.7 इंच QHD+ 2.75 फ्लेक्सिबल कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलेगा।

Advertisements
UP Sweeper Bharti 2023 : 8वीं 10वीं पास के लिए 40000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती,