MP Board Exams Big Update 2022: तय समय से ही होंगी बोर्ड परीक्षाएं

MP Board Exams Big Update 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल[MP Board Exams Big Update 2022] की दसवीं और बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा पहले से ही तय नियम अनुसार होगी। मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार जी ने 1 फरवरी 2022 को ट्विटर पर एक वीडियो जारी करके इस बात की जानकारी दी।

यह भी पढ़ेंBihar Board BSEB Exams 2022: बिहार बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाएं शुरू, धारा 144 लागू

Advertisements

स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार जी ने कहा कि सभी विद्यालयों में कक्षा दसवीं की वार्षिक परीक्षा 18 फरवरी 2022 से और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से ही आयोजित की जाएगी। आपको ज्ञात हो हमने आपको पहले भी पोस्ट के माध्यम से बताया था कि मध्य प्रदेश की बोर्ड परीक्षाएं ते हैं समय से ही आयोजित होने की संभावना अधिक है इसके लिए हमने आपको तैयार रहने की भी सलाह दी थी।

मध्य प्रदेश बोर्ड[MP Board Exams Big Update 2022] ने परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। विद्यार्थी पूरे मनोयोग उत्साह और मेहनत से परीक्षा की तैयारी करें। इंदर सिंह परमार जी ने सभी छात्रों को परीक्षा में सफलता प्राप्त करने की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।

Advertisements

आपको बता दें मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस मामले कम होने के बाद आज यानी 1 फरवरी से स्कूल खोल दिए गए हैं इनमें केवल 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ ही कक्षाएं शुरू की गई है। पहले यह खबर आ रही थी कि परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है लेकिन आज स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार जी ने साफ कर दिया है कि बोर्ड परीक्षाएं तय समय पर ही होगी।

यह भी पढ़ेंClass 12th Hindi Test 3 Imp Questions

Advertisements

देखे पूरा वीडियो[MP Board Exams Big Update 2022]

आप नीचे दिए गए फोटो पर क्लिक कर इंदर सिंह परमार जी का पूरा वीडियो भी देख सकते हैं।

सभी छात्रों को फिर से सलाह दी जाती है कि वे अब किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतें तथा बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारियों में जुट जाएं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी और अधिक जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहे।

Advertisements