प्रिय विद्यार्थियों कक्षा 11 के जीव विज्ञान के महत्त्वपूर्ण नोट्स के साथ आपको NCERT बुक के महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल को आपके लिए यहाँ पर आपको उपलब्ध कराया गया है . यह सभी विद्यार्थियों के लिए महत्त्वपूर्ण है जो की विद्यार्थियों के बोर्ड एग्जाम में बहुत हेल्प करेगा .
BIOLOGY : CLASS 11 TH जैव अणु
Board ( बोर्ड ) | UP Board; MP Board; Rajasthan Board; Bihar Board; UK Board |
Textbook ( किताब ) | NCERT Book |
Class ( कक्षा ) | Class 11th |
Subject ( विषय ) | Biology ( जीवविज्ञान ) |
Chapter ( अध्याय ) | Chapter 9 |
Chapter Name ( अध्याय का नाम ) | जैव अणु Biomolecules |
Category ( श्रेणी ) | Advance Education Point |
फ्री पीडीऍफ़ नोट्स ||
अभ्यास के अंतर्गत दिए गये प्रश्नोत्तर –
प्रश्न 1 : बृहत् अणु क्या है ? उदहारण दीजिये .
उत्तर –
जो तत्व अम्ल अविलेय अंश में पाए जाते है वे वृहत अणु या वृहत जैविक अणु कहलाते है .
उदहारण – न्यूक्लिक अम्ल
प्रश्न 2: गलाईकोसाइडिक , पेप्टाइड तथा फास्फोडाईएस्टर बंधों का वर्णन कीजिये .
उत्तर :
गलाईकोसाइडिक बंध ( Glycosidic Bond ) : बहुल्कीकरण में मोनोसैकेराईड अणु एक दुसरे के पीछे जिस सह्संयोजी बंध द्वारा जुड़ते है उसे ग्लाइकोसाईंडिक बंध कहते है . इस बंध में एक मोनोसैकेराईड अणु का ऐल्डिहाइड या किटोन समूह दुसरे अणु के एक ऐल्कोहोलिय अर्थात हाइड्रोक्सिल समूह ( -OH ) से जुड़ता है जिसमें की जल ( H2O ) का एक अणु पृथक हो जाता है .
पेप्टाइड बंध ( Peptide Bond ) : जिस बंध द्वारा एमिनो अम्लों के अणु एक दुसरे से आगे पीछे जुड़ते है , उसे पेप्टाइड या ऐमाइड बंध कहते है . यह बंध सह्संयोजी होता है और एक अमीनों अम्ल के कर्बोक्सिलिक समूह की अगले अमीनो अम्ल के अमीनों समूह से अभिक्रिया के फलस्वरूप बनता है इसमें जल का एक अणु हट जाता है .