प्रिय विद्यार्थियों कक्षा 11 के जीव विज्ञान के महत्त्वपूर्ण नोट्स के साथ आपको NCERT बुक के महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल को आपके लिए यहाँ पर आपको उपलब्ध कराया गया है . यह सभी विद्यार्थियों के लिए महत्त्वपूर्ण है जो की विद्यार्थियों के बोर्ड एग्जाम में बहुत हेल्प करेगा .
BIOLOGY : CLASS 11 TH पुष्पी पादपों का शरीर
Board ( बोर्ड ) | UP Board; MP Board; Rajasthan Board; Bihar Board; UK Board |
Textbook ( किताब ) | NCERT Book |
Class ( कक्षा ) | Class 11th |
Subject ( विषय ) | Biology ( जीवविज्ञान ) |
Chapter ( अध्याय ) | Chapter 6 |
Chapter Name ( अध्याय का नाम ) | Anatomy of Flowering Plants पुष्पी पादपों का शरीर |
Category ( श्रेणी ) | Advance Education Point |
फ्री पीडीऍफ़ नोट्स ||
अभ्यास के अंतर्गत दिए गये प्रश्नोत्तर –
प्रश्न 1 : विभिन्न प्रकार के मेरिस्टेम की स्थिति तथा कार्य बताइए .
उत्तर :
- शीर्षस्थ विभज्योतक – ये मुख्या रूप से जड़ व तने के शीर्षों पर तथा पत्तियों के अग्रों पर मिलते है जहाँ ये नई नई कोशिकाए बनाते रहते है .
- अन्तर्वेशी विभज्योतक – यह शीर्षस्थ विभज्योतक का अलग होकर छुटा हुआ भाग होता है जो स्थाई उतकों में परिवर्तित ण होकर उनके मध्य में छुट जाता है . घासों के पर्वों के आधारों में , पोदीने के ताने की पर्व संधियों के नीचे यह उतक पाया जाता है . इनकी कोशिकाओं में विभाजन के फलस्वरूप पौधों की लम्बाई में वृद्धि होती है .
- पार्श्व विभज्योतक – पौधों में इस उतक की स्थिति पार्श्व में होती है इसलिए इसे पार्श्व विभज्योतक की कोशिकाओं में विभाजन अरिय दिशा में होता है . इनके उदाहरण अरीय दिशा में होता है . इनके उदाहरण पुलीय कैम्बियम व कोर्क कैम्बियम है .