रेलवे NTPC CBT 2 भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रश्न प्रैक्टिस सेट 14

रेलवे NTPC CBT 2 प्रैक्टिस सेट 14 : रेलवे NTPC CBT 2 के सभी उमीदवारों के लिए फ्री में डेली महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को पेपर के फॉर्मेट में हम आपको इस वेबसाइट पर प्रोवाइड कराते है . यदि आप रेलवे NTPC CBT 2 की तैयारी कर रहे है और आप फ्री में सभी महत्त्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन करना और प्रैक्टिस करना चाहते है तो आप सभी के लिए यह वेबसाइट बहुत ही कारगर साबित होने वाली है. Join Me

ऐसे में आज हम इस पोस्ट के माध्यम से  सामान्य ज्ञान  के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों लेकर आये हैं, जो की RRB NTPC CBT 2 की परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, ये प्रश्न परीक्षा दृष्टि से अतिआवश्यक प्रश्न हैं, अतः अभ्यर्थी अपनी तैयारी को एक बेहतर मजबूती प्रदान करने के लिए इन प्रश्नों का अनुसरण अवश्य करें।

RRB NTPC CBT 2 Practice sets 14

प्रश्न. कोई विधेयक ‘धन विधेयक’ है या नहीं इसका निर्णय कौन करता है?

  1. राष्ट्रपति
  2. वित्त सचिव
  3. लोकसभा अध्यक्ष
  4. वित्त मंत्री

उत्तर: लोकसभा अध्यक्ष

प्रश्न. भारत में लोकसभा का (स्पीकर) अध्यक्ष –

  1. मनोनीत किया जाता है
  2. चयनित किया जाता है
  3. निर्वाचित किया जाता है
  4. नियुक्त किया जाता है

उत्तर: चयनित किया जाता है

प्रश्न. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा एक धन विधेयक के बारे में सहीं नहीं है –

  1. धन विधेयक संसद के दोनों में से किसी भी सदन में प्रस्तावित किया जा सकता है
  2. लोकसभा अध्यक्ष यह निर्णय करने के लिए अंतिम प्राधिकारी है कि कोई बिल धन विधेयक है या नहीं
  3. लोकसभा द्वारा पारित किसी धन विधेयक का राज्यसभा द्वारा 14 दिनों के अंदर लौटाया जाना और विचारार्थ भेजा जाना आवश्यक है
  4. राष्ट्रपति किसी धन विधेयक को लोकसभा में पुनर्विचार के लिए नहीं लौटा सकता।

उत्तर: धन विधेयक संसद के दोनों में से किसी भी सदन में प्रस्तावित किया जा सकता है

प्रश्न. वित्त विधेयक को प्रस्तुत करने के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

  1. वित्त विधेयक राज्य सभा में प्रस्तुत होता है।
  2. यह संसद के किसी भी सदन में प्रस्तुत किया जा सकता है।
  3. यह लोक सभा में प्रस्तुत नहीं किया जा सकता।
  4. यह लोक सभा में प्रस्तुत किया जाता है।

उत्तर: यह लोक सभा में प्रस्तुत किया जाता है।

प्रश्न. आकस्मिकता निधि को राष्ट्रपति कैसे व्यय कर सकते हैं?

  1. राष्ट्रीय संकट के समय
  2. संसदीय स्वीकृति से पूर्व
  3. संसदीय स्वीकृति के बाद
  4. नहीं व्यय कर सकते

उत्तर: संसदीय स्वीकृति के बाद

प्रश्न. वित्त विधेयकों के बारे में विशेष उपबंध किस अनुच्छेद के अंतर्गत किया गया है?

  1. अनुच्छेद 117
  2. अनुच्छेद 119
  3. अनुच्छेद 121
  4. अनुच्छेद 123

उत्तर: अनुच्छेद 117

प्रश्न. राज्य सभा का अध्यक्ष-

  1. राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है।
  2. संसद द्वारा चयनित होता है।
  3. उपराष्ट्रपति पदेन अध्यक्ष होता है।
  4. राज्य परिषद के सदस्यों द्वारा चुना जाता है।

उत्तर: उपराष्ट्रपति पदेन अध्यक्ष होता है।

प्रश्न. राज्य सभा किसी धन विधेयक में सारभूत संशोधन करती है, तो तत्पश्चात् क्या होगा?

  1. लोकसभा, राज्य सभा की अनुशंसाओं को स्वीकार करे या अस्वीकार करे, इस विधेयक पर आगे कार्यवाही कर सकती है
  2. लोक सभा विधेयक पर आगे कोई विचार नहीं कर सकती
  3. लोक सभा विधेयक को पुनर्विचार के लिए राज्य सभा को लौटा सकती है
  4. राष्ट्रपति विधेयक को पारित करने के लिए संयुक्त बैठक आहूत कर सकता है

उत्तर: लोकसभा, राज्य सभा की अनुशंसाओं को स्वीकार करे या अस्वीकार करे, इस विधेयक पर आगे कार्यवाही कर सकती है

प्रश्न. लोक सभा की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थीं?

  1. विजय लक्ष्मी पंडित
  2. सुचेता कृपलानी
  3. तारकेश्वरी सिन्हा
  4. मीरा कुमार

उत्तर: मीरा कुमार

प्रश्न. धन विधेयक के अतिरिक्त एक विधेयक जो विधानसभा ने प्रथम बार परित कर दिया हो, विधान परिषद में कितने माह तक पड़ा रह सकता है ?

  1. एक माह से अधिक तक नहीं
  2. दो माह से अधिक तक नहीं
  3. तीन माह से अधिक तक नहीं
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: तीन माह से अधिक तक नहीं

प्रश्न. भारतीय संसद की सबसे बड़ी समिति कौन सी है-

  1. लोक लेखा समिति
  2. सार्वजनिक उपक्रम समिति
  3. प्राक्कलन समिति
  4. याचिका समिति

उत्तर: सार्वजनिक उपक्रम समिति

प्रश्न. भारत की संसद के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन – सी संसदीय समिति इसकी संवीक्षा करती है और सदन को सूचित करती है कि जो विनियम, नियम, उप- नियम, उप- विधि आदि बनाने की शक्तियाँ संविधान द्वारा प्रदत्त हैं या सदन द्वारा प्रत्यायोजित हैं, उनका कार्यपालिका द्वारा इन प्रत्यायोजनों (डेलिगेशन) की परिधि के भीतर उचित प्रयोग हो रहा है?

  1. सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति
  2. अधीनस्थ विधान संबंधी समिति
  3. नियम समिति
  4. कार्य सलाहकार (बिजनेस एडवाइजरी) समिति

उत्तर: अधीनस्थ विधान संबंधी समिति

प्रश्न. यदि राष्ट्रपति ने संसद के संयुक्त सत्र के लिए अधिसूचना जारी कर दी और इस बीच लोक सभा विघटित हो जाए, तो क्या होगा?

  1. संयुक्त सत्र यथासमय आहूत होगा।
  2. संयुक्त सत्र निरस्त हो जाएगा।
  3. संयुक्त सत्र नई लोक सभा के गठन के बाद होगा।
  4. विधेयक व्यपगत हो जाएगा।

उत्तर: संयुक्त सत्र यथासमय आहूत होगा।

प्रश्न. निम्न युग्मों से कौन सा एक सुमेलित नहीं है?

  1. लखनऊ – छावनी परिषद
  2. कानपुर – नगर निगम
  3. गाजियाबाद – नगर पालिका परिषद
  4. काकोरी – नगर पंचायत

उत्तर: गाजियाबाद – नगर पालिका परिषद

प्रश्न. नगर क्षेत्र को निर्धारित करने हेतु निम्नांकित निष्कर्षों में से कौन सा भारत की जनगणना के अनुसार सही नहीं है?

  1. जो नगरपालिका अथवा नगर निगम अथवा छावनी बोर्ड एरिया कमेटी के अन्तर्गत हो ।
  2. जिसकी जनसंख्या कम से कम 5000 हो
  3. जिसकी कम से कम 60% पुरुष जनसंख्या अकृषीय कार्यों में लगी हो
  4. जहाँ जनसंख्या का घनत्व कम से कम 400 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर हो ।

उत्तर: जिसकी कम से कम 60% पुरुष जनसंख्या अकृषीय कार्यों में लगी हो

प्रश्न. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 40 राज्य को सार्थक कदमों हेतु परामर्श देता है?

  1. समान सिविल संहिता के संबंध में
  2. ग्राम पंचायतों के संगठन के संबंध में
  3. नगरपालिकाओं के गठन के संबंध में
  4. कर्मकारों के लिए निर्वाह योग्य मजदूरी के संबंध में

उत्तर: ग्राम पंचायतों के संगठन के संबंध में

प्रश्न. 1957 में किस समिति ने भारत में त्रिस्तरीय पंचायत राज की सर्वप्रथम सिफारिश की थी?

  1. अशोक मेहता समिति
  2. सीतलवाड समिति
  3. बलंवत राय मेहता समिति
  4. हनुमंतैया समिति

उत्तर: बलंवत राय मेहता समिति

प्रश्न. उच्चतम न्यायालय मामलों की सुनवाई नई दल्ली में करता है, परन्तु अन्य स्थान पर भी सुनवाई कर सकता है?

  1. राष्ट्रपति के अनुमोदन से
  2. यदि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बहुमत (Majority) से यह तय करें
  3. संसद के अनुमोदन से
  4. राज्य विधान सभा के अनुरोध पर

उत्तर: राष्ट्रपति के अनुमोदन से

प्रश्न. सितम्बर 2003 में न्यायालय के एक निर्णय से भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति प्रतिष्ठित हुई। वह न्यायालय है?

  1. भारत का सर्वोच्च न्यायालय
  2. लोकल कोर्ट
  3. विशेष न्यायालय
  4. यू.पी. का उच्च न्यायालय

उत्तर: भारत का सर्वोच्च न्यायालय

प्रश्न. टी.डी.एस.ए.टी. (टेलिकॉम डिस्प्यूटस सेटलमेंट एण्ड अपीलेट ट्रिब्यूनल) के निर्णयों को चुनौती दी जा सकती है?

  1. ट्राई, हाई कोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट में
  2. ट्राई तथा सुप्रीम कोर्ट में
  3. हाई कोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट में
  4. केवल सुप्रीम कोर्ट में

उत्तर: केवल सुप्रीम कोर्ट में

प्रश्न. जनहित याचिका की शुरुआत किसके द्वारा की गई?

  1. संसदीय एक्ट के द्वारा
  2. संवैधानिक संशोधन के द्वारा
  3. न्यायिक पहल द्वारा
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर: न्यायिक पहल द्वारा

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन चौथी महिला जज हैं, जिन्हें अप्रैल 2010 में भारत के उच्चतम न्यायालय में नियुक्त किया गया था?

  1. जस्टिस फातिमा बीबी
  2. जस्टिस सुजाता मनोहर
  3. जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा
  4. जस्टिस रुमा पाल

उत्तर: जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा

प्रश्न. भारत के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के सम्बन्ध में निम्न में से क्या सही है?

  1. सर्वोच्च न्यायालय को अपने निर्णय को परिवर्तित करने का अधिकार है।
  2. सर्वोच्च न्यायालय को अपने निर्णय को परिवर्तित करने का अधिकार नहीं है।
  3. केवल भारत के मुख्य न्यायाधीश को निर्णय परिवर्तित करने का अधिकार है।
  4. केवल विधि मंत्रालय को निर्णय परिवर्तित करने का अधिकार है।

उत्तर: सर्वोच्च न्यायालय को अपने निर्णय को परिवर्तित करने का अधिकार है।

प्रश्न. निम्नांकित में से भारत के किस मुख्य न्यायाधीश ने राष्ट्रपति के रूप में भी काम किया –

  1. जस्टिस एम हिदायतुल्लाह
  2. जस्टिस पी.एन. भगवती
  3. जस्टिस मेहर चंद महाजन
  4. जस्टिस बी. के. मुखर्जी

उत्तर: जस्टिस एम हिदायतुल्लाह

प्रश्न. भारत के राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति के पद के खाली होने की स्थिति में जो व्यक्ति राष्ट्रपति के पद का निर्वहन करेगा, वह है-

  1. लोक सभा का सभापति
  2. भारत का मुख्य न्यायाधीश
  3. राज्य सभा का अध्यक्ष
  4. महान्यायवादी

उत्तर: ?

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

हमे आशा है की आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा , रेलवे की सभी परीक्षाओं से जुडी प्रत्येक जानकारी हेतु Advance Education Point को बुकमार्क जरूर करे !!!

Leave a Comment

Copy link
Powered by Social Snap