यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय – महत्वपूर्ण प्रश्न – 6

फ्रांसीसी क्रांति का यूरोप पर प्रभाव।

1789 ई° में फ्रांस में होने वाली राज्य-क्रांति यूरोप के विभिन्न देशों पर जो प्रभाव पड़ा उसका उल्लेख इस प्रकार है

  • (1) यूरोप के विभिन्न देशों में राष्ट्रवाद का तेजी से विकास हुआ और विद्रोहो वह क्रांतियों के माध्यम से एक-एक करके वहां राष्ट्र-राज्य की स्थापना में सफलता प्राप्त होने लगी।
  • (2) लोकतंत्र के इस विचार को सभी यूरोपीय देशों में बल मिला कि सरकार जनता द्वारा और जनता के लिए होती है।
  • (3) यूरोप में समाजवादी विचारधारा का प्रचार-प्रसार हुआ इसके फलस्वरूप वहां सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक समानता के सिद्धांतों पर बल दिया जाने लगा
  • (4) यूरोप के लोगों में एक नवीन चेतना का उदय हुआ और उन्होंने अपने अधिकारों के लिए आंदोलन प्रारंभ कर दिया।
  • (5) यूरोप के निरंकुश शासकों ने क्रांतिकारियों का दमन करना शुरू कर दिया।

Advertisements