यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय – महत्वपूर्ण प्रश्न – 25

1848 ई° के उदारवादी क्रांति का क्या परिणाम होगा ?

उत्तर 1848 ई° की उदारवादी क्रांति का यह परिणाम हुआ कि रूढ़िवादी ताकतें 1848 ई° के जर्मनी में उदारवादी आंदोलन को दबाने में सफल हुई, परंतु क्रांति की भावना को समाप्त करने के लिए अब वह पहले जैसी राजतंत्र व्यवस्थाओं को नहीं ला पाई। राजाओं को अब यह समझ में आना शुरू हो गया कि उदारवादी व राष्ट्रवादी क्रांतिकारियों को सुविधाएं देकर ही इस क्रांति को समाप्त किया जा सकता है। इसलिए 1848 ई° के बाद के वर्षों में मध्य और पूर्वी यूरोप की निरंकुश राजशाहीयो ने उन परिवर्तनों को आरंभ किया, जो पश्चिम यूरोप में 1815 ई° से पहले हो चुके थे। इस प्रकार एब्स बर्ग अधिकार वाले क्षेत्रों और रूस से भूदास्तव वह व बंधुआ मजदूरी समाप्त कर दी गई। इसके अतिरिक्त हैब्सबर्ग शासकों ने हंगरी के लोगों को अधिक स्वायत्तता प्रदान कि, यह बात अन्यथा है कि इससे निरंकुश मैग्यार के प्रभुत्व का रास्ता और अधिक सुगम हो गया।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

Leave a Comment