यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय – महत्वपूर्ण प्रश्न – 20

यूरोप में औद्योगिकरण से किन नए सामाजिक वर्गों का जन्म हुआ ?

उत्तर पश्चिम और मध्य यूरोप, फ्रांस और जर्मनी में औद्योगिकरण के फल स्वरुप नए सामाजिक वर्गों वाणिज्यक वर्ग, श्रमिक वर्ग और मध्यम वर्ग का उदय हुआ। श्रमिक वर्ग और मध्यम वर्ग की विद्रोह और क्रांतियों में विशेष भूमिका रही। यूरोप में राष्ट्रीय एकता का विचार मध्यम वर्ग में ही सावरधिक लोकप्रिय हुआ। इसके अतिरिक्त औद्योगीकरण के फलस्वरूप यूरोप में मध्यम वर्ग का उदय भी हुआ। यह वेतन पर कार्य करने वाला वर्ग था। यह वर्ग तर्क एवं वैज्ञानिक सोच के आधार पर विचार करने वाला और समाज का शिक्षित वर्ग था। 19वीं शताब्दी मैं यूरोप में उदित मध्यम वर्ग में उद्योगपति, व्यापारी व सेवा क्षेत्र के लोग आते थे। मध्यमवर्ग ने राष्ट्रवाद के विकास में अपना विशेष योगदान दिया।

Advertisements