भारतीय शिक्षा का इतिहास एवं विकास -महत्वपूर्ण प्रश्न 22

मध्य काल में शिक्षा के उद्देश्य का वर्णन कीजिए।

  • उत्तर-मध्य कालीन शिक्षा के मुख्य उद्देश्य का सामान्य परिचय निम्नवर्णित है-
  • (1) मध्यकालीन शिक्षा का एक मुख्य उद्देश्य ज्ञान का प्रसार करना निर्धारित किया गया था।
  • (2) मध्य काल में भारत में मुसलमान शासन था,इस स्थिति में मुसलमान शासकों ने शिक्षा का एक उद्देश्य भारत में इस्लाम का प्रसार करना भी निर्धारित किया था।
  • (3) मुस्लिम शासन इस्लामी संस्कृति का प्रसार करना चाहते थे अतः मध्यकालीन शिक्षा का एक उद्देश्य इस्लामी संस्कृति का प्रसार करना भी था।मुस्लिम शासकों ने शिक्षा के माध्यम से इस्लाम में प्रथाओं, परंपराओं,भाषा तथा आचार-विचार आदि को प्रसारित करने का भरपूर प्रयास किया।