UP Home Guard Bharti 2023 : प्रदेश में 19 हजार होमगार्ड जवानों की भर्ती शीघ्र होगी। इसकी जानकारी होमगार्ड, सिविल डिफेंस व् सैनिक कल्याण पुनर्वास मंत्री के द्वारा दी गयी है। उन्होंने मिडिया को बताया कि होमगार्ड जवानों कि बेहतरी के लिए कई कदम उठाये जा रहे हैं| इस पर ज्यादा फोकस किया जा रहा कि होमगार्ड जवानों को रेगुलर ड्यूटी मिले।
UP Home Guard Bharti 2023 – Overview
विभाग का नाम | उत्तर प्रदेश गृह रक्षक विभाग (उपहार) |
पदों का नाम | Home Guard |
कुल पद | 19000 पद (अस्थायी) |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
परीक्षा मोड | ऑफ़लाइन |
अधिसूचना दिनांक | घोषित किए जाने हेतु |
शैक्षिक योग्यता | 10वीं पास |
सरकारी वेबसाइट | www.uphar.up.gov.in |
UP Police Bharti 2023 in hindi : यूपी पुलिस में आखिरकार होंगी 37000 वैकेंसी
यूपी होमगार्ड वेतन 2023
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद होमगार्ड जवान के वेतन में 125 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। पहले होमगार्ड जवान को 375 रुपए प्रतिदिन भत्ता मिलता था। अब यूपी होमगार्ड जवान को 15 हजार रुपये प्रति माह वेतन के रूप में मिलेगा।

यूपी होम गार्ड भर्ती 2023 ऑनलाइन आवेदन पत्र
यूपी होमगार्ड भर्ती 2023 के लिए योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करने से पहले मोबाइल नंबर, मेल आईडी, स्कैन की गई तस्वीर और शैक्षिक योग्यता आदि दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। यूपी होम गार्ड भर्ती 2023 ऑनलाइन आवेदन के लिए सीधा लिंक नीचे उपलब्ध है। सबसे पहले आधिकारिक अधिसूचना / विज्ञापन देखें और उसके बाद ही ऑनलाइन आवेदन करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – यूपी होमगार्ड भारती 2023
प्रश्न 1: यूपी होम गार्ड भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी?
उत्तर: होमगार्ड जवान भर्ती उत्तर प्रदेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1-2 महीने के भीतर शुरू होने की संभावना है।
प्रश्न 2: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के कितने पदों पर भर्ती की गयी है ?
उत्तर अभी तक मिली जानकारी के अनुसार होमगार्ड के 19000 पदों को भरने की तैयारी है।
प्रश्न 3: यूपी होम गार्ड भर्ती 2023 के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता क्या है?
उत्तर: उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त स्कूल से न्यूनतम 10वीं पास होना चाहिए।
प्रश्न 4: होमगार्ड जवान का वेतन कितना होता है?
उत्तर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वेतन वृद्धि के बाद लगभग 15 हजार प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।