Smart Urban Farming Yojana2022: स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना 2022, लाभ एवं उद्देश्य व ऑनलाइन आवेदन, सम्पूर्ण जानकारी

स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना 2022 | स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना 2022 के लाभ क्या है | स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना 2022 के उद्देश्य क्या है | Delhi Smart urban Farming yojana 2022 | स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना 2022 किसने शुरू की |स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना 2022 किसके लिए शुरू हुई है?

हमारे देश में समय-समय पर राज्य सरकारों द्वारा अनेक जनकल्याणकारी व रोजगार परक योजनाएं शुरू की जाती हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है दिल्ली स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना ( Smart Urban Farming Yojana2022 )। अर्थव्यवस्था चाहे देश की हो या प्रदेश की ,उसके विकास के लिए उसमें रहने वाले लोगों के हाथ में बेहतर रोजगार होना जरूरी है। अगर हम दिल्ली की बात करें तो इसकी कुल आबादी लगभग एक करोड़ साठ लाख है इसमें से लगभग 55 लाख लोग ही रोजगार पाए हैं इसका मतलब है कि दिल्ली के अधिकांश जन संख्या का भार केवल 55 लाख लोग ही ढो रहे हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए दिल्ली सरकार ने दिल्ली स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना की शुरुआत करने जा रही है ।

इसीलिए दिल्ली के डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया जी ने कि इस बजट को रोजगार बजट नाम दिया उन्होंने कहा कि इस रोजगार बजट का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना व उन्हें रोजगार प्रदान करना है साथ ही उन्होंने कहा कि एशिया में भारत में ही कामकाजी महिलाओं की संख्या सबसे कम है तथा कहा कि देश की इतनी आर्थिक प्रगति होने के बावजूद महिलाओं की अर्थव्यवस्था में भागीदारी बहुत कम है यह बहुत ही हैरानी की बात है । उदाहरण के तौर पर भारत में महिलाओं की अर्थव्यवस्था में हिस्सेदारी लगभग 20 पर्सेंट है । तथा चाइना की अर्थव्यवस्था में वहां की महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 60 परसेंट है । यह अंतर ही भारत में महिलाओं की दुर्दशा को बताने के लिए काफी है ।

इन्हें भी पढ़े….

तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना 2022

उत्तर प्रदेश उर्जा शक्ति योजना 2022

प्रधानमंत्री उज्वला योजना 2022

Free Silai Machine Yojana 2022:

Air Force Requirement 2022:

India Post GDS Recruitment 2022:

Forest Guard Bharti 2022

देश के बड़े अर्थशास्त्री मानते हैं कि जब तक महिलाएं देश के वर्किंग फोर्स से दूर रहेंगे तब तक देश में आर्थिक विकास पूरी तरह से नहीं हो पाएगा । इसी को मद्देनजर रखते हुए बजट में पेश की गई अनेक योजनाएं महिलाओं पर केंद्रित हैं । तथा इनमें से दिल्ली स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना भी महिलाओं पर केंद्रित बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है । अतः दिल्ली स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना ( Smart Urban Farming Yojana2022 ) क्या है? तथा इसके लाभ एवं उद्देश्य क्या है? आदि विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए हमारे द्वारा लिखे गए इसलिए को अंत तक जरूर पढ़ें।

स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना 2022 ( Smart Urban Farming Yojana2022 ) –

समस्त संसार में काफी तेजी से शहरीकरण में बढ़ोतरी हो रही है। जंगलों को साफ करके कंक्रीट के भवन बनाए जा रहे हैं जिससे हरियाली नष्ट होती जा रही है । चारागाहो व खेती के लिए प्राप्त जमीने नहीं मिल पा रही हैं । उधर शहरों में खुली हवा के साथ-साथ स्वास्थ्य वर्धक ऑर्गेनिक भोजन की भारी कमी होती जा रही है इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए दिल्ली गवर्नमेंट के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया जी द्वारा बजट 2022-23 मे घोषणा की कि राज्य में स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना 2022 लागू की जाएगी वित्त मंत्री जी ने कहा कि यह योजना देश में एक अलग तरह की अनूठी योजना होगी साथ ही उन्होंने कहा यह योजना विशेषकर ग्रहणिओं एवं घरेलू महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होगी । उन्होंने कहा कि भारत के पूसा संस्थान के सहयोग से इस योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा इस योजना को सफल बनाने के लिए दिल्ली के मोहल्लों में कार्यशाला आयोजित होंगी तथा इस योजना में सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी इस योजना के माध्यम से दिल्ली वासयों को पौष्टिक भोजन के साथ साथ लगभग 25000 रोजगार भी प्रदान किए जाएंगे।

Smart Urban Farming Yojana2022
Smart Urban Farming Yojana2022

स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना ( Smart Urban Farming Yojana2022 ) का उद्देश्य-

ध्यातव्य है कि दिल्ली सरकार के बजट 2022-23 में रोजगार को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं शुरू करने की घोषणा की गई है । दिल्ली के डिप्टी सीएम एवं वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया जी ने इसी बजट में आने वाले 5 सालों में विशेषकर महिलाओं व युवाओं को रोजगार देने का प्रमुख लक्ष्य रखा है। वित्त मंत्री की घोषणा के अनुसार दिल्ली की अधिकांश महिलाएं ग्रहणी ब घरेलू कामकाज ही करती हैं तथा दिन में अधिकांश समय खाली रहती हैं । उन्होंने कहा कि दिल्ली की अधिकांश ऊंची बिल्डिंग में खाली जगहो ,छतों ,घर की बालकनी एवं छत आदि में खाली जगह पड़ी रहती है इसी दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि यह योजना का लक्ष्य ग्रीन एरिया को बढ़ावा देना तथा लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है । साथ ही साथ लोगों विशेषकर महिलाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर भी बना पाएंगे । इसी सोच को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार द्वारा भारत के आईएआरआई यानी पूसा संस्थान के सहयोग से स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना 2022 शुरू करने की घोषणा की है।

स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना 2022 ( Smart Urban Farming Yojana2022 ) के माध्यम से दिल्ली की महिलाएं घरेलू उपभोग के लिए ताजी ,पौष्टिक एवं ऑर्गेनिक सब्जियां उगा पाएंगे तथा वह आपने अधिशेष को बेचकर कुछ आमदनी भी प्राप्त कर सकेंगे । साथ ही वह खुद तो आत्मनिर्भर बनेंगे साथ ही अपने बच्चों को पढ़ाई लिखाई भी करा सकेगी। अंततः वह देश व प्रदेश के विकास में भी सहयोग कर सकेंगे। इस योजना की सफलता के लिए दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली के मोहल्लों में कार्यशालाऐं आयोजित कराई जाएंगी । दिल्ली सरकार स्मार्ट अर्बन फार्मिंग की व्यापक सफलता के लिए सब्सिडी युक्त सामग्री तथा बेहतर गार्डनिंग के लिए पेशेवर माली भी उपलब्ध कराएगी ,जिससे महिलाओं को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा । इससे आने वाले दिल्ली सरकार के 5 सालों के कार्यकाल में दिल्ली में लगभग 25000 नई नौकरियों का सृजन भी होगा।

दिल्ली स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना ( Smart Urban Farming Yojana2022 ) के लाभ-

राज्य में तेजी से बढ़ते शहरीकरण के कारण दिल्ली में कृषि व सब्जियों को उगाने के लिए पर्याप्त जगह का अभाव है इसी बात को ध्यान में रखकर दिल्ली सरकार के वित्त मंत्री श्रीमान मनीष सिसोदिया जी ने बजट 2022-23 में स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना की शुरुआत की है । इस योजना मैं विशेषकर महिलाएं जो घर पर खाली रहती हैं शामिल हो सकेंगी जिसमें वह अपने घरों की छतों ,बालकनी आदि में फार्मिंग करके सब्जियां उगा सकेंगी अर्बन स्मार्ट फार्मिंग योजना के लाभ निम्नलिखित हैं-

  • दिल्ली स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना ( Smart Urban Farming Yojana2022 ) के तहत दिल्ली की महिलाएं जो इस योजना में दिलचस्पी रखेंगे वह इसका बेहतर तरीके से लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • दिल्ली स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना ( Smart Urban Farming Yojana2022 ) का लाभ लेने के लिए महिलाओं को अपने घर के छत में , बालकनी आदि में खाली पड़ी जगह पर सब्जियां उगाने पड़ेगी। जिसे वह बेचकर आमदनी प्राप्त कर सकेंगे तथा अपने अपने उपभोग के लिए भी पौष्टिक सब्जियां इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • इस योजना का लाभ महिलाओं के साथ साथ अन्य लोग भी ले सकते हैं जिससे वह भी फार्मिंग करके सब्जियां उगा सकेंगे।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं की आय में पर्याप्त वृद्धि होगी जिससे वह आत्मनिर्भर भी बन सकेगी एवं अपने बच्चों को भी पढ़ा सकेंगी।
  • दिल्ली स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना( Smart Urban Farming Yojana2022 ) में सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी जिससे शुरू में उन्हें आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
  • अर्बन स्मार्ट फार्मिंग योजना ( Smart Urban Farming Yojana2022 ) के माध्यम से आने वाले 5 सालों में लगभग 25000 रोजगार का सृजन भी होगा।
  • इस योजना के माध्यम से उगने वाली सब्जियां पौष्टिक होंगी जिन्हें खाकर लोगों के स्वास्थ्य को लाभ पहुंचेगा जिससे उन्हें बीमार होने का खतरा कम रहेगा।
  • दिल्ली स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना ( Smart Urban Farming Yojana2022 ) से दिल्ली में हरियाली बढ़ेगी जिससे लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन की पूर्ति होगी तथा उनके स्वास्थ्य में पर्याप्त सुधार होगा इससे पर्यावरण भी सुधरेगा।
  • देश में बढ़ती महंगाई के कारण सब्जियां महंगी हो गई है इस योजना के माध्यम से सब्जियां घर पर उगाने के कारण बाहर से खरीदना नहीं पड़ेगा जिससे उनकी आय की बचत होगी जिसे वह अन्य कार्य निकाल में खर्च कर सकेंगे।
  • दिल्ली स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना ( Smart Urban Farming Yojana2022 ) से महिलाओं के सामाजिक जीवन में व्यापक सकारात्मक बदलाव आएंगे।
  • योजना ( Smart Urban Farming Yojana2022 ) के लाभ से महिलाओं की पुरुषों पर निर्भरता कम होगी जिससे वह अपने निजी खर्च खुद पूरे कर सकेंगे।
  • महिलाओं के आत्मनिर्भर होने से पुरुषों पर से कमाने का बोझ कम होगा जिससे वह मानसिक रूप से तनाव से मुक्त रहेंगे।

ऑनलाइन आवेदन ( Apply Online )-

दिल्ली सरकार के बजट 2022-23 में वित्त मंत्री श्रीमान मनीष सिसोदिया जी ने स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना 2022 ( Smart Urban Farming Yojana2022 ) की घोषणा की है इस योजना का सरकारी लाभ जैसे सब्सिडी आदि लेने के लिए आपको आवेदन करना पड़ेगा फिलहाल अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। इसके लिए जरूरी दस्तावेज ,पोर्टलवेबसाइट आदि दिल्ली सरकार द्वारा जारी किया जाएगा। जैसे ही कोई नई अपडेट इस योजना से संबंधित प्राप्त होगी ,आपको हमारी वेबसाइट के माध्यम से अपडेट कर दिया जाएगा।

निष्कर्ष ( Conclusion ) –

निष्कर्षता कहा जा सकता है कि दिल्ली सरकार की यह योजना महिलाओं के सामाजिक ,आर्थिक उत्थान में सहायक सिद्ध होगी दिल्ली सरकार तथा कार्यशालाओ के सहयोग से इस योजना को बढ़ावा दिया जाएगा इस योजना के माध्यम से लोगों को पौष्टिक सब्जियां मिलेंगी साथ ही उनकी आमदनी में वृद्धि होगी जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे अतः कहा जा सकता है स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना 2022 ( Smart Urban Farming Yojana2022 ) के माध्यम से ऑर्गेनिक तथा पौष्टिक सब्जियां प्राप्त होने के साथ-साथ लोगों की आमदनी, रोजगार आदि वृद्धि हो सकेगी।

उपरोक्त योजना में अपने जाना की स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना 2022 ( Smart Urban Farming Yojana2022 ) क्या है? लाभ एवं उद्देश्य क्या है? यदि इस योजना से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें तथा अपने सुझाव दें।

FAQs…

प्रश्न- स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना क्या है?

उत्तर- यह दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई महिलाओं के लिए योजना है इस योजना से महिलाएं घर की खाली जगह पर पौष्टिक पौष्टिक सब्जियां उगा सकेंगी तथा बेच सकेंगी।

प्रश्न- दिल्ली स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना का उद्देश्य क्या है?

उत्तर – इस योजना का उद्देश्य घरेलू महिलाओं को रोजगार देकर सशक्त बनाना तथा उन्हें भोजन के लिए पौष्टिक सब्जियां प्रदान करना है।

प्रश्न- दिल्ली स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना से कितनी नौकरियां प्राप्त होगी?

उत्तर- वित्त मंत्री श्रीमान मनीष सिसोदिया जी के अनुसार अगले 5 साल में लगभग 25 हजार नौकरियां प्राप्त होंगी

प्रश्न- दिल्ली स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना का लाभ किसे मिलेगा?

उत्तर – इस योजना का लाभ दिल्ली की विशेषकर घरेलू महिलाओं को मिलेगा

प्रश्न- दिल्ली स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना किस संस्था के मदद के द्वारा शुरू की जाएगी?

उत्तर- स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना की मदद भारतीय आईएआरआई (IARI) यानी पूसा संस्थान द्वारा की जाएगी।

इन्हें भी पढ़े …..

Indian Rebellion of 1857: What’s Today

PM Ujjwala Yojana 2022

PM Awas Yojana 2022

UP Urja Shakti Yojana 2022

Leave a Comment

Copy link
Powered by Social Snap