Railway Group D परीक्षा सामान्य ज्ञान के प्रैक्टिस सेट 35

RRB Group D प्रैक्टिस सेट 35 : RRB Group D के सभी उमीदवारों के लिए फ्री में डेली महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को पेपर के फॉर्मेट में हम आपको इस वेबसाइट पर प्रोवाइड कराते है . यदि आप RRB Group D की तैयारी कर रहे है और आप फ्री में सभी महत्त्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन करना और प्रैक्टिस करना चाहते है तो आप सभी के लिए यह वेबसाइट बहुत ही कारगर साबित होने वाली है. Joi Me

RRB के द्वारा Railway Group D की परीक्षा मार्च से होनी प्रस्तावित थी .आपको बता दे की RRB बोर्ड के द्वारा जल्द ही इस परीक्षा की तिथि घोषित की जायेगी . इसलिए ऐसी परिस्थिति में प्रतियोगी उमीदवार को अपनी पढाई को निरंतर तौर पर जारी रखे.

Railway Group D 35 Practice sets

प्रश्न. ‘कॉर्पस ल्यूटियम’ क्या संस्रावित करता है?

  1. प्रोजेस्टरोन
  2. टेस्टोस्टेरॉन
  3. एस्ट्रोजन
  4. रुधिरवर्णिका (हीमोग्लोबिन)

उत्तर: प्रोजेस्टरोन

प्रश्न. वृद्धिकर हॉर्मोन बनाया जाता है-

  1. अवटु ग्रंथि द्वारा
  2. पीयूष ग्रंथि द्वारा
  3. जनन-ग्रंथि (गोनड) द्वारा
  4. हड्डियों द्वारा

उत्तर: पीयूष ग्रंथि द्वारा

प्रश्न. ग्रेव का रोग, किस कारण से होता है?

  1. थाइमस की अतिसक्रियता
  2. थाइरॉइड की अतिसक्रियता
  3. थाइमस की अल्पसक्रियता
  4. थाइरॉइड की अल्पसक्रियता

उत्तर: थाइरॉइड की अतिसक्रियता

प्रश्न. आमाशय ग्रंथियों की पेप्सिन खायी कोशिकाएं हैं?

  1. भित्तीय कोशिकाएं
  2. अम्ल कोशिकाएं
  3. मुख्य कोशिकाएं
  4. कलश कोशिकाएं

उत्तर: मुख्य कोशिकाएं

प्रश्न. स्तनपाइयों में स्वेद ग्रंथियां मूलतः संबंधित हैं?

  1. अतिरिक्त लवणों को निकालने से
  2. नाइट्रोजनी अपशिष्टों के उत्सर्जन से
  3. ताप – नियमन से
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: ताप – नियमन से

प्रश्न. आर्थिक वृद्धि किससे संबंधित है?

  1. कृषि क्षेत्र की निरंतर वृद्धि
  2. धन (संपत्ति) के संकेंद्रण की रोकथाम
  3. कम से कम दो वर्षों तक राष्ट्रीय आय की निरंतर वृद्धि
  4. किसी अर्थव्यवस्था में कुछ अवधि तक प्रति व्यक्ति वास्तविक आय की निरंतर वृद्धि

उत्तर: किसी अर्थव्यवस्था में कुछ अवधि तक प्रति व्यक्ति वास्तविक आय की निरंतर वृद्धि

प्रश्न. आय और उपभोग में किस प्रकार का संबंध है?

  1. प्रतिलोम संबंध
  2. प्रत्यक्ष संबंध
  3. आंशिक संबंध
  4. कोई संबंध नहीं है

उत्तर: प्रत्यक्ष संबंध

प्रश्न. जब आय बढ़ती है तो खपत भी किस अनुपात में बढ़ जाती है?

  1. समान अनुपात में
  2. कम अनुपात में
  3. अधिक अनुपात में
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: कम अनुपात में

प्रश्न. सामूहिक खपत से तात्पर्य है?

  1. घरेलू खपत
  2. वैयक्तिक खपत
  3. स्व-खपत
  4. देश के नागरिक द्वारा की गई खपत

उत्तर: देश के नागरिक द्वारा की गई खपत

प्रश्न. राष्ट्रीय आय किससे निर्मित होती है?

  1. किसी धन-उत्पादक गतिविधि द्वारा
  2. किसी श्रमशील गतिविधि द्वारा
  3. किसी लाभकारी गतिविधि द्वारा
  4. किसी उत्पादक गतिविधि

उत्तर: किसी उत्पादक गतिविधि

प्रश्न. पेट्रोल की गुणवत्ता किससे अभिव्यक्त की जाती है?

  1. सीटेन संख्या
  2. स्वर्णांक
  3. ऑक्टेन संख्या
  4. योजित अनलेडेड यौगिक

उत्तर: ऑक्टेन संख्या

प्रश्न. पेट्रोल की स्फोटक रोधी गुणवत्ता बढ़ाने के लिए निम्न में से किसे इस्तेमाल किया जाता है?

  1. टेट्रामेथिल सीसा
  2. टेट्राएथिल सीसा
  3. ट्राइएथिल सीसा
  4. ट्राइमेथिल सीसा

उत्तर: टेट्राएथिल सीसा

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा एल.पी.जी. का प्रमुख घटक है?

  1. मीथेन
  2. एथेन
  3. प्रोपेन
  4. ब्यूटेन

उत्तर: ब्यूटेन

प्रश्न. एल.पी.जी. सिलेंडर में दाब के अंतर्गत द्रव-रूप में मुख्यतः गैसों के किस मिश्रण को भरा जाता है?

  1. मीथेन और ईथेन
  2. ईथेन और हैक्सेन
  3. प्रोपेन और ब्यूटेन
  4. हैक्सेन और ऑक्टेन

उत्तर: प्रोपेन और ब्यूटेन

प्रश्न. वैसे पदार्थ जो दहन प्रक्रिया में ऊर्जा के रूप में ऊष्मा प्रदान करते हैं, वे क्या कहलाते हैं?

  1. सीएनजी
  2. ईंधन
  3. प्रज्वलक
  4. ऊष्मक

उत्तर: ईंधन

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-से यंत्र का प्रयोग आर्द्रता को मापने के लिए किया जाता है?

  1. आर्द्रतामापी
  2. पवनवेगमापी
  3. द्रवघनत्वमापी
  4. मनोमानमापी

उत्तर: आर्द्रतामापी

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा यंत्र धातु भट्टियों के अंदर के
तापमान को मापने के लिए सबसे उचित है?

  1. थर्मोकपल
  2. पाइरोमीटर
  3. थर्मामीटर
  4. थर्मिस्टर

उत्तर: पाइरोमीटर

प्रश्न. तारों का रंग किस पर निर्भर करता है?

  1. तापमान
  2. दूरी
  3. रेडियस
  4. वायुमंडलीय दाब

उत्तर: तापमान

प्रश्न. गैस फ्लेम (ज्वाला) के सबसे गर्म भाग को क्या कहते हैं?

  1. ब्ल्यू जोन
  2. ल्यूमिनस जोन
  3. नॉन-ल्यूमिनस जोन
  4. डार्क जोन

उत्तर: नॉन-ल्यूमिनस जोन

प्रश्न. शीतकाल में एक मोटी कमीज की अपेक्षा दो पतली कमीजें हमें अधिक गरम क्यों रख सकती हैं?

  1. दो पतली कमीजें अधिक मोटी हो जाती हैं, अतः ऊष्मा संचरण को रोकती हैं
  2. दो कमीजों के बीच वायु की परत सुचालक के रूप में काम करती है।
  3. दो कमीजों के बीच वायु की परत रोधी माध्यम के रूप में काम करती है
  4. ऊष्मा का विकिरण नहीं होता

उत्तर: दो कमीजों के बीच वायु की परत रोधी माध्यम के रूप में काम करती है

प्रश्न. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने असहयोग’ का अपना प्रसिद्ध प्रस्ताव 1920 में कहां आयोजित अपने अधिवेशन में पारित किया था?

  1. लखनऊ में
  2. बंबई में
  3. दिल्ली में
  4. कलकत्ता में

उत्तर: कलकत्ता में

प्रश्न. किस आंदोलन को हिंदुओं और मुसलमानों दोनों का समर्थन मिला था?

  1. चंपारण सत्याग्रह
  2. विभाजन-विरोधी आंदोलन
  3. भारत छोड़ो आंदोलन
  4. असहयोग आंदोलन

उत्तर: असहयोग आंदोलन

प्रश्न. सत्याग्रह के तीन प्रमुख स्वरूप कौन से हैं?

  1. क्रांति, जनमत तथा बहिष्कार
  2. असहयोग, सविनय अवज्ञा तथा बहिष्कार
  3. बहिष्कार, सविनय अवज्ञा तथा विद्रोह खिलाफत आंदोलन
  4. असहयोग, क्रांति तथा अस्वीकार (जनमत संग्रह)

उत्तर: असहयोग, सविनय अवज्ञा तथा बहिष्कार

प्रश्न. 1930 में सविनय अवज्ञा आंदोलन किस मुद्दे पर शुरू किया गया था?

  1. भारतीयों के लिए रोजगार के समान अवसर
  2. भगत सिंह को फांसी देने का प्रस्ताव
  3. ब्रिटिश सरकार द्वारा अपनाया गया नमक एकाधिकार
  4. पूर्व स्वतंत्रता

उत्तर: ब्रिटिश सरकार द्वारा अपनाया गया नमक एकाधिकार

प्रश्न. गांधीजी की दांडी यात्रा में से किसका उदाहरण है?

  1. सीधी कार्रवाई
  2. सविनय अवज्ञा
  3. बहिष्कार
  4. असहयोग

उत्तर: ??

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा , रेलवे की सभी परीक्षाओं से जुडी प्रत्येक जानकारी हेतु Advance Education Point को बुकमार्क जरूर करे !!!

Leave a Comment

Copy link
Powered by Social Snap