MP Pre Board Exams 2022: कल से 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा, ये रहेंगे नियम

MP Pre Board Exams 2022: मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग[MPBSE Pre board exams 2022] के आदेश अनुसार 10वीं और 12वीं के छात्रों के प्री बोर्ड एग्जाम[MP Pre Board Exams 2022] गुरुवार यानी 20 जनवरी 2022 से शुरू होंगे इसके लिए 1 दिन पहले यानी आज 19 जनवरी 2022 से पेपर मिलना भी शुरू हो गए हैं कक्षा दसवीं प्री बोर्ड की परीक्षाएं 20 से 28 जनवरी तक चलेगी और कक्षा 12 वीं प्री बोर्ड परीक्षा 20 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेंगी।

यह सभी परीक्षाएं ओपन बुक मोड के माध्यम से कराई जाएंगी, इसकी जानकारी हमने पहले ही आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करा दी थी। इसके लिए छात्रों को स्कूल से पेपर व उत्तर पुस्तिका लेकर उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिखकर स्कूलों में जमा कराने होंगे।

यह भी पढ़ेंमध्य प्रदेश बोर्ड[MP BOARD] :कक्षा 10वीं एंव 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा की समय सारणी जारी

एमपी स्कूल शिक्षा विभाग[MP Pre Board] ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 की कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की प्री बोर्ड की परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी है परीक्षा संचालन संबंध में सभी संभागीय संयुक्त जिला शिक्षा अधिकारी और विद्यालयों के प्राचार्य को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

शिक्षा विभाग के अनुसार सभी छात्रों को कोविड-19 का पालन करना होगा एवं प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा से कम से कम 1 दिन पूर्व उपलब्ध कराए जाएंगे। कक्षा दसवीं के छात्रों को से समस्त उत्तर पुस्तिकाएं 28 जनवरी तक जमा करानी होगी तथा 12वीं के छात्रों को शेष उत्तर पुस्तिकाएं 1 फरवरी तक निर्धारित तिथि तक विद्यालय में जमा करानी होगी। सभी विषय शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर छात्रों द्वारा की गई गलतियों में सुधार के लिए 5 फरवरी तक सूचित करेंगे।

साथ ही कक्षा 9वी व 11वीं के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं जारी आदेश में बताया गया है कि कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थी विद्यालय बंद रहने की अवधि में प्रश्न बैंक से प्रश्न अपने गृह कार्य कॉपी में हल कर विद्यालय आरंभ होने से पूर्व प्रस्तुत करेंगे यही उनका प्री एग्जाम[Pre board exam] माना जाएगा। बता दें 14 जनवरी 2022 को जारी निर्देश के मुताबिक कक्षा एक से बारहवीं तक सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है हालांकि ऑनलाइन क्लास चलती रहेंगी और शैक्षणिक गैर शैक्षणिक स्टाफ को विद्यालय में प्रत्येक कार्य दिवसों में नियमित रूप से उपस्थित होना पड़ेगा।

यह भी पढ़ेंBihar Board Exam 2022: एडमिट कार्ड न होने पर भी मिलेगी एंट्री

MP Pre Board Exams 2022 के प्रमुख बिंदु

  • विद्यार्थियों को बार-बार विद्यालय में न जाना पड़े इसके लिए एक साथ दो से तीन प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • प्रश्न पत्र उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा से कम से कम एक दिवस पूर्व उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • आगामी प्रश्न प्राप्ति के 1 दिन पूर्व उपलब्ध कराए गए प्रश्न पत्रों की उत्तर पुस्तिकाएं जमा की जाएंगी।
  • कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को शेष समस्त उत्तर पुस्तिकाएं 28 जनवरी तक और कक्षा बारहवीं के लिए शेष सभी उत्तर पुस्तिकाएं 1 फरवरी तक विद्यालय द्वारा निर्धारित तिथि तक जमा करानी होंगी।
  • सभी विषय शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर विद्यार्थियों द्वारा की गई गलतियों के सुधार के लिए 5 फरवरी तक सूचित करेंगे
  • किसी भी विपरीत स्थिति में विद्यालयों के अतिरिक्त पालकों को भी प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं प्रदान की जा सकती है।
  • कक्षा वार संकाय वार प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं प्रदान करने के लिए विद्यार्थियों को अलग-अलग समय पर विद्यालय में बुलाया जाएगा।
  • कक्षा न9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थी विद्यालय बंद रहने की अवधि में प्रश्न बैंक से प्रश्न अपनी ग्रह कार्य काफी में हल कर विद्यालय आरंभ होने पर प्रस्तुत करेंगे। यही 9वीं व 11वीं कक्षा का प्री बोर्ड एग्जाम माना जाएगा।
Capture1

MP Pre Board Exams 2022 ,MP Pre Board Exams 2022, MP Pre Board Exams 2022, MP Pre Board Exams 2022, MP Pre Board Exams 2022

Leave a Comment

Copy link
Powered by Social Snap