CM Mahila Sshaktikaran Yojana 2022: हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना 2022 क्या है? ऑनलाइन अप्लाई, लाभ एवं उद्देश्य, जाने सम्पूर्ण जानकारी

CM Mahila Sshaktikaran Yojana 2022: हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना 2022 क्या है? ऑनलाइन अप्लाई, लाभ एवं उद्देश्य, जाने सम्पूर्ण जानकारी | हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना 2022 | HP mukhymantri mahila sashaktikaran Yojana 2022 | हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना 2022 ऑनलाइन अप्लाई | एप्लीकेशन फार्म | स्टेटस

देश में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर महिलाओं को सशक्त एवं उनके उत्थान के लिए नई-नई योजनाओं की घोषणा की जाती है। इन्ही योजना में से एक ऐसी सरकारी योजना हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की जा रही है जो महिलाओं के जीवन स्तर को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेगी। इस योजना का नाम हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना 2022 है। इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री जी के द्वारा बजट 2022-23 प्रस्तुत करते समय की गई थी। मुख्यमंत्री जी ने इस योजना की घोषणा करते समय बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कुल 32 हजार स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है। इन स्वयं सहायता समूह में लगभग 2 लाख 50 हजार से अधिक महिलाओं की भागीदारी है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को और अधिक सहायता प्रदान करके सशक्त बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना की शुरुआत की है। इस योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी जैसे यह योजना क्या है तथा ऑनलाइन अप्लाई कैसे करेंगे ,लाभ एवं उद्देश्य क्या है आदि की विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए लेख को अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़ते रहें।

इन्हें भी पढ़े…

मुख्यमंत्री मितान योजना 2022

पंजाब फ्री बिजली 300 यूनिट योजना 2022

CM Mobile Clinic Yojana 2022

Delhi Electric Two Wheeler Yojana 2022

Seema Darshan Project 2022

तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना 2022

उत्तर प्रदेश उर्जा शक्ति योजना 2022

प्रधानमंत्री उज्वला योजना 2022

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना 2022

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने बजट 2022-23 प्रस्तुत किया जिसमें हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना 2022 को शुरू करने की घोषणा की गई है। प्रदेश में राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन के तहत चल रहे स्वयं सहायता समूह में लगभग कार्यरत 2 लाख 50 हजार से अधिक महिलाओं को लाभ पहुंचाया जाएगा। स्वयं सहायता समूह में कार्यरत महिलाओं को निम्नलिखित अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह को , जो ग्राम संगठन के साथ जुड़े हुए हैं। उन सहायता समूहो को Revolving fund के लिए आने वाले वित्तीय वर्ष में 25 हजार रुपए की one time अतिरिक्त रुपए top-up के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना के तहत अतिरिक्त रुपए उपलब्ध कराने से इन सहायता समूह के पास 25 करोड़ रुपए प्राप्त होंगे।

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना 2022 के तहत आने वाले 1 वर्ष के लिए ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत बनाएं गए उसके बाद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत शामिल करके बीमा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजनाओं का वार्षिक प्रीमियम क्रमशः 12 रुपए एवं 330 रुपए का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा जिससे लगभग 10 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा।

मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना से community Resource person के कार्ड में आने वाली कृषि सखी, पशु सखी, कृषि उद्योग, वित्त सखी, बैंक सखी आदि को अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए इनको प्रतिदिन 350 रुपए से मानदेय बढ़ाकर 500 रुपए मानदेय प्रतिदिन करने की घोषणा की गई है।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत श्रेणी-1 आने वाले जिलों को समय पर किस्त भुगतान करने की स्तिथि में केंद्र सरकार द्वारा ब्याज उपदान देने के बाद श्रेणी वन के स्वयं सहायता समूह को 4 प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध है जबकि श्रेणी -2 के जिला की ब्याज दर 7 प्रतिशत रहती है लेकिन इस योजना के तहत श्रेणी -1 एवं श्रेणी-2 कि स्वयं सहायता समूह के जिलों को समान व्याज दर पर ब्याज उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा ब्याज उपदान देने के बाद अतिरिक्त ब्याज देय की स्थिति में, उसे प्रदेश सरकार द्वारा Interest subvention के रूप में खर्च किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना 2022: Short Details

योजनाहिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना 2022
लांचहिमांचल प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीस्वयं सहायता समूह में कार्यरत महिलाएं
उद्देश्यप्रदेश में महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाना
साल2022
आधिकारिक वेबसाइटजल्दी ही लांच होगी

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना 2022 का उद्देश्य-

जैसा कि हमने आपको बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 32000 स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया। इन स्वयं सहायता समूह में कार्यरत लगभग 2 लाख 50 हजार महिलाओं को अतिरिक्त लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से इस योजना की घोषणा की गई है। प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूह में कार्य करने वाली महिलाओं को Revolving fund के लिए ₹25000 की वन टाइम अतिरिक्त राज टॉप अप के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी जिससे प्रदेश सरकार की महिलाएं खुद स्वरोजगार विकसित कर सकेंगी और आर्थिक उन्नति कर सके। प्रदेश सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है।

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना 2022 के लाभ-

प्रदेश सरकार ने महिलाओं के उत्थान एवं समाज में सशक्त बनाने के लिए बहुत सराहनीय कदम उठाया है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं आर्थिक सहायता प्राप्त करने तथा स्वरोजगार विकसित करके अपने गांव एवं प्रदेश के विकास में भागीदारी करेंगी। इस योजना के लाभ निम्न प्रकार है।

  • हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के स्वयं सहायता समूह में कार्यरत महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह में कार्य करने वाली महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का भी लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत कृषि सखी, पशु सखी, वित्त सखी, बैंक सखी आदि को प्रतिदिन मिलने वाला मानदेय 350 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए प्रतिदिन कर दिया जाएगा।
  • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत श्रेणी वन एवं श्रेणी टू में आने वाले जिलों में स्वयं सहायता समूह को लोन प्राप्त करने के लिए ब्याज की दरें समान कर दी जाएंगी।
  • महिलाओं के जीवन एवं उनके परिवार को समृद्ध बनाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना की शुरूआत की गई है।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके कल्याण के लिए लाभकारी साबित होगी।

योग्यता-

हिमाचल प्रदेश के निवासी होने के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह में कार्यरत महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए योग्य होंगी।

कागजात-

  • स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • स्वयं सहायता समूह पंजीकरण

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना 2022: Online Apply Proccess

हाल ही में प्रस्तुत बजट 2022-23 में हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस योजना की घोषणा की गई है। जो भी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहती हैं उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा जल्द ही ऑनलाइन या ऑफलाइन अप्लाई प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभी हाल फिलहाल में आवेदन करने की कोई जानकारी नहीं मिली है आप इस योजना को समय-समय पर देखते रहे जैसे ही आवेदन संबंधित कोई अपडेट आएगा मेरे द्वारा तुरंत सूचित कर दिया जाएगा।

विस्तारपूर्वक योजना की जानकारी देने के बाद कहा जा सकता है कि हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना 2022 राज्य की महिलाओं के लिए कल्याणकारी साबित होगी तथा उन्हें सशक्त बनाएगी। समाज में महिलाओं का उत्थान होगा साथ ही इस योजना के माध्यम से स्वरोजगार भी विकसित कर पाएंगी।

अतः आपने इस लेख में हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना 2022 के बारे में जाना तथा इसके लाभ, उद्देश एवं ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। इसी तरह की और नई नई सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए वेल आइकन को जरूर दबाएं।

FAQs…

प्रश्न- हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना क्या है?

उत्तर- मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना के माध्यम से राज्य में कार्यरत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रश्न- हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना 2022 के तहत कितनी राशि प्रदान की जाएगी?

उत्तर- मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना 2022 के तहत, उन सहायता समूह को Revolving fund के लिए आने वाले वित्तीय वर्ष में ₹25000 की वन टाइम अतिरिक्त राशि टॉप अप के रूप में प्रदान की जाएगी।

प्रश्न- हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना 2022 के लाभ क्या है?

उत्तर- मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना 2022 के माध्यम से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।

प्रश्न- हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना 2022 का उद्देश्य क्या है?

उत्तर- मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है।

Leave a Comment

Copy link
Powered by Social Snap