यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय – महत्वपूर्ण प्रश्न – 22

क्रांतिकारी कौन थे ? उनकी राजनीति अवधारणा क्या थी ?

उत्तर – वियाना कांग्रेस के बाद स्थापित राजतंत्र व्यवस्थाओं में अनेक क्रांतिकारी सामने आए। उनका उद्देश्य अपने देशों मैं राष्ट्रवादी भावनाओं का विकास करना और अपने देश में पूर्ण रूप से स्वाधीन करना था। इसके अतिरिक्त उनका प्रमुख उद्देश्य उन राजतंत्र व्यवस्थाओं का विरोध करना था, जो वियाना कांग्रेस के बाद सामने आई थी। इस समय अनेक क्रांतिकारी दमन के बय से भूमिगत हो गए थे और उन्होंने अनेक गुप्त संगठन बना लिए थे। इसके अतिरिक्त स्वतंत्रता और मुक्ति के लिए संकल्पबद्ध होना और संघर्ष करना किसी भी क्रांतिकारी के लिए आवश्यक था। अधिकांश क्रांतिकारी राष्ट्र-राज्यों की स्थापना को आजादी के इस संघर्ष का एक अनिवार्य हिस्सा मानते थे।

Leave a Comment

Copy link
Powered by Social Snap