रेलवे NTPC CBT 2  भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रश्न प्रैक्टिस सेट 20

रेलवे NTPC CBT 2 प्रैक्टिस सेट 20 : रेलवे NTPC CBT 2 के सभी उमीदवारों के लिए फ्री में डेली महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को पेपर के फॉर्मेट में हम आपको इस वेबसाइट पर प्रोवाइड कराते है . यदि आप रेलवे NTPC CBT 2 की तैयारी कर रहे है और आप फ्री में सभी महत्त्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन करना और प्रैक्टिस करना चाहते है तो आप सभी के लिए यह वेबसाइट बहुत ही कारगर साबित होने वाली है. Join Me

ऐसे में आज हम इस पोस्ट के माध्यम से  सामान्य ज्ञान  के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों लेकर आये हैं, जो की RRB NTPC CBT 2 की परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, ये प्रश्न परीक्षा दृष्टि से अतिआवश्यक प्रश्न हैं, अतः अभ्यर्थी अपनी तैयारी को एक बेहतर मजबूती प्रदान करने के लिए इन प्रश्नों का अनुसरण अवश्य करें।

RRB NTPC CBT 2 Practice sets 20

प्रश्न. इनमें से कौन राज्य सरकार का कानूनी सलाहकार है?

  1. महाधिवक्ता
  2. महान्यायवादी
  3. सॉलिसिटर जनरल
  4. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक

उत्तर: महाधिवक्ता

प्रश्न. किसी राज्य में राज्यपाल की नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद-

  1. 153 के तहत होती है
  2. 154 के तहत होती है
  3. 155 के तहत होती है
  4. 156 के तहत होती है

उत्तर: 155 के तहत होती है

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य अनुच्छेद 170 के उस प्रावधान का अपवाद है जिसमें कहा गया है कि एक राज्य के विधान सभा के गठन में साठ से कम सदस्य नहीं होगें?

  1. सिक्किम
  2. जम्मू-कश्मीर
  3. हरियाणा
  4. उत्तराखण्ड

उत्तर: सिक्किम

प्रश्न. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

1. भारत में किसी राज्य की विधान परिषद आकार में उस राज्य की विधान सभा के आधे से अधिक बड़ी हो सकती है।
2. किसी राज्य का राज्यपाल उस राज्य की विधान परिषद के सभापति को नाम निर्देशित करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2

उत्तर: न तो 1 और न ही 2

प्रश्न. संविधान का कौनसा संशोधन एक व्यक्ति को दो या दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त करने का अधिकार देता है?विज्ञापन

  1. द्वितीय संशोधन
  2. पंचम संशोधन
  3. तृतीय संशोधन
  4. सातवाँ संशोधन

उत्तर: सातवाँ संशोधन

प्रश्न. देश के किसी भी न्यायालय में चल रहे वाद को अन्यत्र भेजने का अधिकार किसके पास है?

  1. राष्ट्रपति
  2. सर्वोच्च न्यायालय
  3. उच्च न्यायालय
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: सर्वोच्च न्यायालय

प्रश्न. उच्चतम न्यायालय ने प्रवासी पंचाट निर्धारण अधिनियम 1983 को संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत केन्द्र के पावन कर्तव्य के उल्लंघन पर असंवैधानिक घोषित किया था?

  1. अनुच्छेद-355
  2. अनच्छेद-256
  3. अनुच्छेद 356
  4. अनुच्छेद-257

उत्तर: अनुच्छेद-355

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-से मामले उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय की अधिकारिता में आते हैं?

  1. केन्द्र व राज्यों के बीच विवाद
  2. राज्यों के परस्पर विवाद
  3. संविधान के उल्लंघन से संरक्षण
  4. मूल अधिकारों का प्रवर्तन

उत्तर: मूल अधिकारों का प्रवर्तन

प्रश्न. “मैं भारत के संविधान के प्रति सच्चा विश्वास और सच्ची निष्ठा रखूँगा.. ……भारत की सम्प्रभुता और अखण्डता को बनाए रखूँगा……. अपने पद के कुर्त्तव्यों का निर्वहन करुँगा…… संविधान और कानून की रक्षा करूँगा।” यह शपथ ली जाती है-

  1. भारत के राष्ट्रपति द्वारा
  2. भारत मुख्य न्यायाधीश द्वारा
  3. संसद के सदस्य द्वारा
  4. राज्यपाल द्वारा

उत्तर: भारत मुख्य न्यायाधीश द्वारा

प्रश्न. संविधान में किस न्यायालय में तदर्थ न्यायाधीश की नियुक्ति का प्रावधान है?

  1. भारत का सर्वोच्च न्यायालय
  2. उच्च न्यायालय
  3. जिला एंव सत्र न्यायालय
  4. उपर्युक्त सभी में

उत्तर: भारत का सर्वोच्च न्यायालय

प्रश्न. केन्द्र और राज्यों के बीच होने वाले विवादों का निर्णय करने की भारत के उच्चतम न्यायालय की शक्ति आती है –विज्ञापन

  1. इसकी परामर्शी अधिकारिता के अन्तर्गत
  2. इसकी अपीली अधिकारिता के अन्तर्गत
  3. इसकी मूल अधिकारिता के अन्तर्गत
  4. इसकी सांविधानिक अधिकारिता के अन्तर्गत

उत्तर: इसकी मूल अधिकारिता के अन्तर्गत

प्रश्न. सर्वोच्च न्यायालय में तदर्थ (Adhoc) न्यायाधीशों की नियुक्ति होती है, जब

  1. कतिपय न्यायाधीश दीर्घकालीन अवकाश पर जाते हैं
  2. स्थाई नियुक्ति के लिए कोई उपलब्ध नहीं होता
  3. न्यायालय के समक्ष लम्बित वादों में असाधारण वृद्धि होती है
  4. न्यायालय के किसी सत्र के लिये न्यायाधीशों का कोरम नहीं होता

उत्तर: न्यायालय के किसी सत्र के लिये न्यायाधीशों का कोरम नहीं होता

प्रश्न. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति की जाती है, राष्ट्रपति के द्वारा

  1. राज्य सभा द्वारा अनुमोदित किये जाने पर
  2. लोक सभा की सलाह पर
  3. प्रधानमंत्री की सलाह पर
  4. सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के साथ

उत्तर: सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के साथ

प्रश्न. सेवानिवृत होने के पश्चात् सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश वकालत कर सकते हैं –

  1. केवल सर्वोच्च न्यायालय में
  2. केवल उच्च न्यायालय में
  3. सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालय में
  4. किसी भी न्यायालय में नहीं

प्रश्न. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों का वेतन निर्धारित किया जाता है?

उत्तर: किसी भी न्यायालय में नहीं

  1. राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त वेतन आयोग द्वारा
  2. संसद द्वारा
  3. विधि आयोग द्वारा
  4. मंत्री परिषद द्वारा

उत्तर: संसद द्वारा

प्रश्न. भारतीय संविधान का कौन अनुच्छेद संवैधानिक विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के अपीलीय क्षेत्राधिकार से संबंधित है?

  1. अनुच्छेद 131
  2. अनुच्छेद 132
  3. अनुच्छेद 134 A को मिलाकर अनु. 132 को पढ़ना
  4. अनुच्छेद 134 A को मिलाकर अनु. 133 को पढ़ना

उत्तर: अनुच्छेद 134 A को मिलाकर अनु. 132 को पढ़ना

प्रश्न. न्यायिक पुनर्विलोकन में न्यायालय को निम्नलिखित अधिकार है?विज्ञापन

  1. यदि कोई कानून या आदेश संविधान के विपरीत हो तो उसे असंवैधानिक घोषित करना
  2. निचले न्यायालयों के आदेशों का पुनर्विलोकन करना
  3. निचले न्यायालयों के निर्णय के विरूद्ध अपील सुनना
  4. कानूनों का इस दृष्टिकोण से परीक्षण कि क्या उनके बनाने में निर्धारित प्रक्रिया का अनुपालन हुआ है –

उत्तर: यदि कोई कानून या आदेश संविधान के विपरीत हो तो उसे असंवैधानिक घोषित करना

प्रश्न. उच्चतम न्यायालय की आज तक दूसरी सबसे बड़ी खण्डपीठ किस केस में बनी?

  1. गोलकनाथ केस में
  2. मिनर्वा मिल्स केस में
  3. बैंक नेशनलाइजेशन केस में
  4. टी. एम. पाई फाउण्डेशन केस में

उत्तर: गोलकनाथ केस में

प्रश्न. संविधान का कौन सा अनुच्छेद उच्चतम न्यायालय को उसके द्वारा दिए गए निर्णय अथवा आदेश के पुनर्विलोकन हेतु अधिकृत करता है?

  1. अनुच्छेद 130
  2. अनुच्छेद 137
  3. अनुच्छेद 139
  4. अनुच्छेद 138

उत्तर: अनुच्छेद 137

प्रश्न. सर्वोच्च न्यायालय के उस मण्डल में जो सर्वोच्च न्यायालय में जजो की नियुक्ति की अनुशंसा से सम्बन्धित है, में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त कुछ अन्य वरिष्ठ न्यायाधीश होते हैं। ऐसे न्यायाधेश, जो इस मण्डल के सदस्य होते हैं, की संख्या-

  1. 3
  2. 4
  3. 5
  4. 6

उत्तर: 4

प्रश्न. विधायी शक्तियों की संघीय सूची में समाविष्ट किसी विषय के संबंध में भारत के उच्चतम न्यायालय के अधिकार क्षेत्र बढ़ाने को अधिकार दिया गया है –

  1. भारत के राष्ट्रपति को
  2. भारत के मुख्य न्यायमूर्ति को
  3. विधि, न्याय और कम्पनी कार्य मंत्रालय को
  4. संसद को

उत्तर: संसद को

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस वाद में उच्चतम न्यायालय ने ‘संविधान के मूल ढाँचे’ का सिद्धांत प्रतिपादित किया था?

  1. गोलकनाथ
  2. ए.के. गोपालन
  3. केशवानंद भारती
  4. मेनका गांधी

उत्तर: केशवानंद भारती

प्रश्न. भारत का उच्चतम न्यायालय कानून या तथ्य के मामले में राष्ट्रपति को परामर्श देता है –विज्ञापन

  1. अपनी पहल पर
  2. तभी जब वह ऐसे परामर्श के लिए कहता है
  3. तभी जब मामला नागरिकों के मूलभूत अधिकारों से संबंधित हो
  4. तभी जब मामला देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा पैदा करता हो

उत्तर: तभी जब वह ऐसे परामर्श के लिए कहता है

प्रश्न. कोई भी संविधान (संशोधन) कानून भारतीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा असंवैधानिक घोषित किया जा सकता है, यदि वह –

  1. वर्तमान द्विस्तरीय संघीय व्यवस्था के स्थान पर तीन-स्तरीय व्यवस्था स्थापित करता है
  2. विधि के समक्ष समानता के अधिकार को भाग 3 के हटाकर संविधान में अन्यत्र कहीं रखता है
  3. कार्यकारिणी की संसदीय व्यवस्था के स्थान पर अध्यक्षात्मक व्यवस्था रखता है
  4. सर्वोच्च न्यायालय भार को कम करने हेतु एक संघीय अपीलीय न्यायालय स्थापति करता है

उत्तर: विधि के समक्ष समानता के अधिकार को भाग 3 के हटाकर संविधान में अन्यत्र कहीं रखता है

प्रश्न. भारत के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है-

  1. भारत का मुख्य न्यायाधीश
  2. राष्ट्रपति की पूर्व स्वीकृति से भारत का मुख्य न्यायाधीश
  3. राष्ट्रपति
  4. भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से राष्ट्रपति

उत्तर: ?

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

हमे आशा है की आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा , रेलवे की सभी परीक्षाओं से जुडी प्रत्येक जानकारी हेतु Advance Education Point को बुकमार्क जरूर करे !!!

Leave a Comment

Copy link
Powered by Social Snap